पुणे के लोहगढ़ किले में अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल इन दिनों सुर्खियों में है। पुलिस जांच के दौरान उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडियाकर्मियों के सामने बेहद आपत्तिजनक इशारा करते हुए नजर आ रही है।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल वीडियो में सिया गोयल पुणे स्थित अपने मार्केट यार्ड आवास से बाहर निकलती दिख रही है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। काले रंग की टी-शर्ट और स्कार्फ से चेहरा ढके सिया ने जैसे ही मीडिया को अपनी ओर आते देखा, उसने कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखाई। 17 सेकंड का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।
संजय गुप्ता के बयान से बढ़ी हिम्मत? हाल ही में फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने सिया गोयल के मामले में जारी मीडिया ट्रायल का विरोध किया था। उन्होंने इस मामले की तुलना रिया चक्रवर्ती के केस से की थी। संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हम सबने रिया के वक्त जो तमाशा देखा था, वही सिया के साथ दोहराना बंद करना चाहिए। माना जा रहा है कि इस समर्थन के बाद आरोपी सिया का हौसला और अधिक बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर आक्रोश सिया की इस अभद्रता पर नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, उसे पूरा यकीन है कि वह जल्द बाहर आ जाएगी, इसलिए उसका आत्मविश्वास साफ दिख रहा है। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, यह मिडिल फिंगर केवल मीडिया को नहीं, बल्कि हमारी न्याय प्रणाली के लिए भी एक चुनौती है।
व्यवस्था पर उठते सवाल लोगों का कहना है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। जहाँ एक तरफ आरोपी की इस हरकत की निंदा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ संजय गुप्ता के बयान पर भी बवाल मचा हुआ है। यूजर्स का मानना है कि हत्या जैसे संगीन मामले में आरोपी का यह व्यवहार शर्मनाक है और व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।
*Pune, Maharashtra: Siya Goyal, accused in the Ketan Agarwal murder case, was taken by Pune Rural Police to her Market Yard residence for investigation. After the investigation was completed, while leaving the house, Siya Goyal allegedly made obscene gestures and showed the middle… pic.twitter.com/mHnQKlfRrq
— IANS (@ians_india) July 2, 2026
क्या संन्यास ले रहे हैं रोनाल्डो? बहन के बयान से मची खलबली
IND vs ENG: दूसरे टी20 में टीम इंडिया का मास्टरस्ट्रोक , प्लेइंग-11 में होंगे दो बड़े बदलाव!
सिलीगुड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी का सफर बीच में थमा, बागडोगरा में इंजन फेल होने से हजारों यात्री बेहाल
ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी मुश्किलें: क्या मोबाइल ऐप से बीच सड़क पर बंद किए जा रहे हैं वाहन?
मौत के 4 महीने बाद अंतिम संस्कार: आखिर कैसे सुरक्षित रखा जाता है शव?
जोगबनी बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा प्रहार: 89 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ बाइक जब्त
मानसी में दुस्साहस: दो घरों से 11 लाख की चोरी, CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस
भारत-नेपाल सीमा पर SSB का प्रहार: कुकुरवा गांव से भारी शराब खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
परमाणु बम न होता, तो कोई पूछता भी नहीं : पाकिस्तान पर सिंगापुर के पूर्व राजनयिक का सबसे तीखा हमला
जोगबनी में तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक: 288 किलो विदेशी सेब जब्त, एजेंसियां अलर्ट