खगड़िया के मानसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में चोरों ने एक ही रात में दो बंद घरों को अपना निशाना बनाया। इस वारदात में करीब 11 लाख रुपये की नकदी और कीमती आभूषणों की चोरी हुई है। घटनाओं के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
दिल्ली गए परिवार के घर पर धावा पीड़ित अशोक कुमार अपने पूरे परिवार के साथ पुत्र से मिलने दिल्ली गए थे। पीछे से चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी खंगालकर दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पड़ोसी की सूचना पर जब परिवार लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला।
दूसरे घर को भी बनाया निशाना उसी रात बदमाशों ने प्रियेश कुमार उर्फ टिक्कू के घर को भी अपना शिकार बनाया। चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और वहां से एक लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में जेवरात लेकर फरार हो गए। एक के बाद एक हुई इन वारदातों से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच पर नजर पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा कैद हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट का पता चल सके।
लोगों में आक्रोश, पुलिस ने दिया आश्वासन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष कुमार ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
*पटना: बांकीपुर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अंतिम फैसला 5 जुलाई को होगा. जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बोले- पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रशांत खुद बांकीपुर से चुनाव लड़ें. #PrashantKishor #JanSuraaj #Bankipur #PrabhatKhabar pic.twitter.com/EgapvZJlj6
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 2, 2026
मेटा पर सरकार का डिजिटल प्रहार : इंस्टाग्राम विज्ञापनों और व्हाट्सएप फीचर्स पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
बेटा कुंवारा और खुद तीसरी शादी : आमिर खान के ऐलान पर भड़के लोग, वीडियो में जुनैद का चेहरा देख फैंस का पसीजा दिल
संन्यास की खबरों पर खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी, क्या वर्ल्ड कप 2026 के बाद छोड़ देंगे फुटबॉल?
पाकिस्तान में रूह कंपा देने वाली वारदात: डिप्टी PM के पोते ने विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार
ईरान में शोक का सैलाब: अली खामेनेई की अंतिम विदाई की भव्य तैयारी, ताबूत पर लिखे संदेश ने खींचा ध्यान
परमाणु बम न होता तो दुनिया पूछती भी नहीं : सिंगापुर के पूर्व दूत ने पाकिस्तान की खोल दी पोल
पानी और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते : सिंधु जल संधि पर भारत के साथ खड़ा हुआ अफगानिस्तान
सिलीगुड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी का सफर बीच में थमा, बागडोगरा में इंजन फेल होने से हजारों यात्री बेहाल
अल्फा में ऋतिक रोशन की एंट्री ने मचाया गदर, मेजर कबीर का कैमियो बना गेम चेंजर
स्मार्टफोन से रुक रही ई-रिक्शा: जानें क्या है BAT-BMS ऐप का खेल और कैसे बचाएं अपनी गाड़ी