तीसरी शादी का ऐलान और सोशल मीडिया का गुस्सा 61 साल की उम्र में अभिनेता आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 5 जुलाई को वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ घर पर एक निजी समारोह में विवाह करेंगे। लेकिन इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है। लोग आमिर के फैसले से ज्यादा उनके 33 वर्षीय बेटे जुनैद की मौजूदगी को लेकर नाराज हैं।
जुनैद खान का बेचैन चेहरा बना चर्चा का विषय शादी की घोषणा के दौरान आमिर खान के साथ उनके बड़े बेटे जुनैद खान भी मौजूद थे। वीडियो में जुनैद के चेहरे के हाव-भाव देख फैंस को उन पर तरस आ रहा है। यूजर्स का मानना है कि अपने पिता के बगल में खड़े होकर अपनी सौतेली माँ के आने की बात सुनना जुनैद के लिए असहज करने वाला था।
यूज़र्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर यूज़र्स आमिर खान की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इतनी उम्र में तीसरी शादी और वो भी बेटे के सामने? क्या यह सब अब सामान्य हो गया है? वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, खुद नैतिकता का ज्ञान बांटते हैं, लेकिन अपनी जिंदगी में खुशी नहीं ढूंढ पाए।
एक यूजर ने जुनैद की स्थिति को लेकर लिखा, जुनैद सोच रहा होगा—अरे पापा, मुझे भी मौका दो कुछ अनाउंस करने का। कई लोगों ने इसे शर्मनाक करार दिया है कि आमिर अपने कुंवारे बेटे की शादी की चिंता करने के बजाय खुद तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं।
कौन हैं गौरी स्प्रैट? आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता 25 साल पुराना बताया जा रहा है। गौरी एक फैशन प्रोफेशनल और बेंगलुरु की रहने वाली सलून आंत्रप्रेन्योर हैं। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था। गौरी उम्र में आमिर से 14 साल छोटी हैं।
आमिर की शादी का इतिहास यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे (आइरा और जुनैद) हैं। 2002 में तलाक के बाद, उन्होंने 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की। किरण से उन्हें एक बेटा, आजाद राव है, और 2021 में उनका भी तलाक हो गया था। अब आमिर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिस पर जनता की राय बंटी हुई है।
I m getting married on July 5. Wedding will take place at home with close family & friends
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) July 3, 2026
Turkish Actor Aamir Khan declares his 3rd marriage at age of 61 yrs with his 33-yr old Unmarried son Junaid Khan by his side who looks visibly uncomfortable.pic.twitter.com/ExWscs2cW0
कच्चा तेल हुआ सस्ता, फिर भी क्यों नहीं मिल रही पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत? सरकार ने बताया कब घटेंगे भाव
चीन को घेरने की रणनीति: जापान की पीएम का दिल्ली दौरा, क्या भारत बनेगा टोक्यो का सुरक्षा साथी ?
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आरोपी लवकुश की पत्नी और दादा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है पूरा सच
नागपुर में गुंडागर्दी: वर्दी का खौफ खत्म, कार से खींचकर पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा
तेल का सबसे बड़ा निर्यातक अब खरीदार: रूस में पेट्रोल का गंभीर संकट, क्या भारत से हो रही है भरपाई?
क्या संन्यास ले रहे हैं रोनाल्डो? बहन के बयान से मची खलबली
राम मंदिर चोरी पर RSS का कड़ा रुख: यह महापाप, दोषियों को बख्शा न जाए
परमाणु बम न होता तो दुनिया पूछती भी नहीं : सिंगापुर के पूर्व दूत ने पाकिस्तान की खोल दी पोल
अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम सफर: 4 महीने बाद तेहरान में दिखा शक्ति प्रदर्शन, भारत-पाकिस्तान के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
300 साल पुरानी शिवलिंग जैसी बावड़ी फिर हुई गुलजार: मलबे से निकलकर वापस लौटे जल के स्रोत