नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक दिलचस्प और तीखा वाकया सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जो पिछले छह दिनों से अनशन पर बैठे हैं, वहां जुटने वाली भीड़ के व्यवहार से काफी आहत दिखे।
ठूंस-ठूंसकर खाने वालों पर फूटा गुस्सा प्रदर्शन स्थल पर कई लोग समर्थन देने के बजाय खाने-पीने में व्यस्त नजर आए। इसे लेकर मंच से नाराजगी जताते हुए वांगचुक ने कहा, आप लोग यहां आकर ठूंस-ठूंसकर खाना खा रहे हैं, जो मुझे काफी दुखद लगता है। यह आंदोलन है, पिकनिक नहीं।
एक दिन के अनशन की अपील वांगचुक ने प्रदर्शन में आने वाले लोगों से अपील की कि वे केवल समर्थन दिखाने न आएं, बल्कि कम से कम एक दिन का सांकेतिक उपवास अवश्य रखें। उन्होंने आयोजकों से भी आग्रह किया कि वे दिन के समय खाने का इंतजाम न करें, ताकि लोग उपवास का महत्व समझ सकें।
मोटे होकर जल्दी मर जाओगे अपने संबोधन में वांगचुक ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एक विवादित टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा, जो लोग अनशन नहीं कर रहे हैं, वे बस मोटे होते जाएंगे, बीमार पड़ेंगे और हमारे (अनशनकारियों के) मुकाबले जल्दी मर जाएंगे। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर वे जंतर-मंतर नहीं आ सकते, तो अपने घरों या गांवों में ही रहकर अनशन करें और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें।
सीजेपी का प्रदर्शन और वायरल वीडियो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में यह प्रदर्शन जारी है। हालांकि, वहां भीड़ बहुत कम है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और रील खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच वांगचुक का यह वीडियो भी तेजी से चर्चा का विषय बन गया है, जो आंदोलन की गंभीरता और लोगों की भागीदारी पर सवाल खड़े कर रहा है।
मैं अनशन पर बैठा हूं, और आप लोग यहां ठूस-ठूस कर खाना खाते हो
— Sachin Pandat (@Sachin_pnd) July 3, 2026
एक दिन का तो अनशन करो आप लोग भी
कॉकरोच पर अपना आपा खो बैठे सोनम वांगचुक..😂😂pic.twitter.com/ab9z247dTX
कटिहार में ब्लैकआउट का साया: 33 KV तार टूटने से 5 घंटे अंधेरे में डूबे कई इलाके
सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं समाज के लिए खतरा , हनीमून हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में घमासान: चिराग ने मांगा इंसाफ, तो मांझी ने पुलिस को बताया सही
अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई: एक छोटे से ताबूत ने झकझोरा पूरी दुनिया का दिल
पहली ही बारिश में धंसा 12,000 करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, NHAI ने अधिकारियों पर गिराई गाज
गौहर खान का फूटा गुस्सा: पति जैद और एक्स कुशाल के बीच सांप बनकर फूट डालने पर निखिल चिनप्पा को लगाई फटकार
ये वैभव को खिलाने का सही वक्त है , इंग्लैंड में मची हलचल; क्या 15 साल के वंडर किड का होगा डेब्यू?
केतन अग्रवाल मर्डर केस: कोड भाषा में फंसी सिया-चेतन की पोल, कोर्ट ने पुलिस को दिया बड़ा झटका
भारतीय चयनकर्ताओं पर उठे गंभीर सवाल, क्या रिंकू सिंह को दरकिनार करना टीम इंडिया पर पड़ रहा भारी?
नागपुर में गुंडागर्दी: वर्दी का खौफ खत्म, कार से खींचकर पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा