बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सुपरस्टार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वे अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
कहां और कैसे होगी शादी? आमिर खान ने बताया कि उनकी शादी 5 जुलाई 2026 को होगी। एक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह कोई ग्रैंड इवेंट नहीं, बल्कि एक बेहद निजी समारोह होगा। शादी उनके घर पर ही आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और बचपन के बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। यह एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी।
जुनैद खान के साथ की आधिकारिक पुष्टि आमिर ने यह खुलासा मुंबई में अरशद वारसी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग के दौरान अपने बेटे जुनैद खान की मौजूदगी में किया। मीडिया से बात करते हुए आमिर ने कहा, हमारी शादी बहुत छोटी और सादगी भरी होगी। यह हमारे लिए एक खास दिन है, और हम सभी से दुआओं और आशीर्वाद की कामना करते हैं।
कौन हैं गौरी स्प्रैट? गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई हैं। वह एक सैलून चेन की मालकिन भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि गौरी के दादा मूल रूप से ब्रिटिश थे और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था। गौरी, आमिर से उम्र में 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां भी हैं।
दो दशक पुराना है रिश्ता आमिर और गौरी के रिश्ते की शुरुआत की कहानी काफी पुरानी है। एक्टर ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर इसका खुलासा किया था कि वे एक-दूसरे को पिछले 20 सालों से जानते हैं। हालांकि, जान-पहचान का यह सफर बीते कुछ वर्षों में गहरे प्यार में बदल गया। अब यह जोड़ा शादी के जरिए अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहा है।
#WATCH | Mumbai | On his marriage plans, actor Aamir Khan says, I am getting married on July 5, and the wedding will take place at home with close family and friends. We seek everyone s blessings and hope that we remain happy forever... (02.07) pic.twitter.com/GXhBqEaDcH
— ANI (@ANI) July 3, 2026
पंजाब कांग्रेस में बगावत: चन्नी को अध्यक्ष न बनाया तो सत्ता से बाहर हो जाएगी पार्टी!
1454 फीट की ऊंचाई पर खौफनाक इश्क : एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के टॉप पर प्रपोज करना पड़ा महंगा
# राम मंदिर चंदा घोटाला: कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, मांगा 1400 करोड़ के दान का हिसाब
Delhi Next: ट्रैफिक से प्रदूषण तक, युवाओं के टेक्नोलॉजी समाधान से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर
फिरोज अख्तर बने कटिहार के नए ADM, बारसोई वासियों में खुशी की लहर
सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं समाज के लिए खतरा , हनीमून हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
मौसम का अलर्ट: 11 राज्यों में आफत की बारिश और 90 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
ई-रिक्शा बंद करने वाला ऐप बना मुसीबत: 3 साल की जेल और 5 लाख का जुर्माना, क्या है BAT-BMS का सच?
पूरे देश को प्रयोगशाला बना दिया : E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर बरसे केजरीवाल
बेटा कुंवारा और खुद तीसरी शादी : आमिर खान के ऐलान पर भड़के लोग, वीडियो में जुनैद का चेहरा देख फैंस का पसीजा दिल