भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका न मिलने से बेहद नाराज हैं। वेल्स और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए वैभव को आयरलैंड सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी बेंच पर बैठना पड़ा।
इस फैसले की आलोचना करते हुए शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट की कड़ी खिंचाई की है।
उसे खिलाना चाहिए था यार सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान शास्त्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, उसे खेलना चाहिए था। आयरलैंड में ट्रैक धीमा और स्पॉन्जी था, छोटे मैदान थे। वहां वह गेंदबाजों की पैंट उतार देता और गेंद को सीधे स्टेडियम की छत पर मारता।
शास्त्री ने आगे कहा, उसने आईपीएल में दुनिया के बड़े-बड़े तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं। किसी को नहीं बख्शा, और आप उसे बेंच गर्म करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उसे जितनी जल्दी हो सके मौका दें।
क्यों खास हैं वैभव सूर्यवंशी? शास्त्री का मानना है कि वैभव के पास एक्स-फैक्टर है। वह महज 15 साल के हैं और उन पर कोई मानसिक दबाव नहीं है। उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
पूर्व कोच के अनुसार, अगर वैभव शुरुआती 2-3 ओवर टिक गए, तो वह टीम को ऐसा तूफानी स्टार्ट देंगे जिसका फायदा मिडिल ऑर्डर को आसानी से मिलेगा।
आईपीएल 2026 में मचाया था कोहराम वैभव का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने रिकॉर्ड 776 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। इससे पहले अंडर-19 विश्व कप में भी उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अब क्रिकेट जगत की नजरें 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। देखना होगा कि क्या मैनेजमेंट शास्त्री की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए युवा वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका देता है या उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।
Arrey, woh khelna chahiye tha yaar! 👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 1, 2026
Ravi Shastri s brutally honest take on Vaibhav Sooryavanshi 💬
Watch #ENGvIND, 2nd T20I on 4th July, 6 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/0S9yMguEig
असंभव को मुमकिन कर बेल्जियम ने फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में रचा इतिहास
ENG vs IND: दूसरे टी20 के समय में बड़ा बदलाव, अब इस वक्त शुरू होगा रोमांचक मुकाबला
Explainer: क्रिकेट में वाइड बॉल का पूरा गणित, जानिए ICC के सटीक नियम
पूर्णिया में छात्राओं ने सीखा योग से बदलाव का मंत्र: 75 छात्राओं को मिले फिटनेस और संस्कार के गुर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अन्य ट्रस्टियों पर FIR की मांग, कानूनी शिकंजा कसता जा रहा
अतिथि देवो भव की मिसाल: ट्रंप के तंज से आहत ताकाइची को भारत ने दी आत्मीयता की गर्माहट
अन्याय हो रहा है... : वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर भड़के भाभीजी फेम सानंद वर्मा, गंभीर-अय्यर को घेरा
FIFA वर्ल्ड कप 2026: किलियन म्बाप्पे के चेहरे पर निशानों का सच, क्या सच में है वूडू ?
लॉक अप 2: कंगना रनौत के तीखे तेवर, राम कपूर से पूछा- क्या फूहड़पन दिखाने आए हो?
IND vs ENG: बारिश ने धोया पहला टी20, अभिषेक के वर्ल्ड रिकॉर्ड और श्रेयस की ऐतिहासिक पारी पर फिरा पानी