मधेपुरा: जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मधेपुरा पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के जरिए बड़ा प्रहार किया है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
हत्यारों और वारंटियों पर पुलिस की दबिश पुलिस की इस कार्रवाई में गंभीर अपराध के मामलों में लिप्त अपराधियों को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया। अभियान के दौरान हत्या के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे 6 गैर-जमानती वारंटियों को भी पुलिस ने उनके ठिकानों से धर दबोचा।
नशा कारोबारियों पर कड़ा प्रहार जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए पुलिस ने बड़ी बरामदगी की है। कुमारखंड थाने की पुलिस ने 10.50 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर और एक मोटरसाइकिल जब्त की। वहीं, सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
सड़कों पर सख्त चेकिंग, वसूला जुर्माना सिर्फ आपराधिक गतिविधियों पर ही नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती बरती। मुख्य चौराहों पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और बिना कागजात के वाहन चलाने वालों से 30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में फरार अपराधियों की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया तेज की जाएगी। साथ ही, सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा घेरा और मजबूत किया जाएगा ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
नक्सलियों की यूनिवर्सिटी में गूंजी स्कूली घंटी: 21 साल बाद पीडिया में खुली ज्ञान की राह
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी SDPO को पटना में VVIP पोस्टिंग, परिवार का फूटा आक्रोश
अगर बेटी दोषी है, तो उसे भी वही सजा मिले जो केतन को मिली , केतन मर्डर केस में सिया के पिता का बड़ा बयान
ओडिशा को मिलेगी औद्योगिक उड़ान : 1.08 लाख करोड़ के निवेश से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एल्युमिनियम हब
4000 करोड़ की रामायणम को लगा बड़ा झटका! इंटरनेट पर लीक हुआ रणबीर कपूर का महायुद्ध
छोटी बहन हैं सनाए तकाइची: पीएम मोदी ने जापान के साथ बुना भविष्य का ताना-बाना
पैंट उतारकर... : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रवि शास्त्री की तीखी टिप्पणी ने मचाया बवाल
लॉक अप 2: कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार, कहा- अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?
24 साल का सूखा खत्म: USA ने रचा इतिहास, बोस्निया को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री
कार पार्किंग का यह अनोखा तरीका देख चकराया लोगों का सिर, वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल