बड़े बजट की फिल्मों का शोर अक्सर रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर लेता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायणम भी फिलहाल इसी तरह इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। हालांकि, इस बार चर्चा फिल्म के प्रमोशन की वजह से नहीं, बल्कि मेकर्स की एक बड़ी लापरवाही के कारण हुई है।
इंटरनेशनल इवेंट से लीक हुआ सीन हाल ही में रामायणम के कुछ चुनिंदा सीन्स एक इंटरनेशनल इवेंट के दौरान दिखाए गए थे। इसी कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की 11 सेकेंड की एक क्लिप तेजी से वायरल हो गई। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण युद्ध दृश्यों में से एक है। मेकर्स की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
धनुष-बाण लिए दिखे रणबीर वायरल हो रही क्लिप में रणबीर कपूर को धनुष-बाण के साथ युद्ध करते देखा जा सकता है। वीडियो में वह एक राक्षस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। क्लिप की अवधि कम होने के बावजूद फैंस रणबीर के लुक और फिल्म के विशाल विजुअल स्केल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभी से इसे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म बता रहे हैं।
VFX को लेकर नई बहस इस लीक वीडियो के बाद फिल्म के VFX को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स और कंटेट क्रिएटर्स का यह मानना है कि फिल्म में जानबूझकर अधूरा VFX वाला सीन जारी किया गया है, ताकि लोगों में उत्सुकता बनी रहे। उनका कहना है कि सिनेमाघरों में जब यह सीन रिलीज होगा, तो उसका अनुभव पूरी तरह से अलग और भव्य होगा।
दिवाली पर आएगी पहली झलक बता दें कि यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जानी है। इसके पहले भाग के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि नितेश तिवारी की यह महत्वाकांक्षी फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल, इस लीक ने फिल्म की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Shocking 🚨🚨🚨#RanbirKapoor s Scene From #Ramayana gets Leaked. ⚠️⚠️⚠️
— Aad!7 (@Aadi_memorable7) July 1, 2026
The scene which was shown at the CinemaCon event is circulating on Reddit 🔴#Ramayana | #Ranbirkapoor | #Imaxpic.twitter.com/H0MiSLSUQ0
खगड़िया मंडी में मक्का-सरसों की बल्ले-बल्ले : भाव में उछाल, दालें अभी भी महंगी
केतन हत्या मामला: सिया गोयल का चीटर वाला वीडियो वायरल, क्या कोई तीसरा शख्स है राज?
30 दिन जेल में तो कुर्सी खत्म: मानसून सत्र में फिर आ रहा संविधान संशोधन बिल
कुदरत का रौद्र रूप: नदी की तेज लहरों में समाई कार, बाल-बाल बची लोगों की जान
15 दस्तावेज भी बेअसर: असम में शख्स को हाईकोर्ट ने माना विदेशी , नागरिकता साबित करने में रहा नाकाम
शाहरुख खान का सपना हुआ सच: लॉस एंजिल्स में खड़ा किया अपना आलीशान क्रिकेट स्टेडियम
पहले खुद चीट करता है, फिर मुझे... : केतन अग्रवाल मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल का बियर पीते वीडियो वायरल
इश्क जो ले बैठा जेल: 1,454 फीट ऊपर खतरनाक स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
अरब सागर में अमेरिकी हेलीकॉप्टर क्रैश: एक एयरमैन लापता, बचाव कार्य में जुटी AI रोबोटिक बोट्स
पटना मेट्रो का विस्तार: अब मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर हुआ आसान, 15 मिनट में पहुंचेगी ट्रेन