न्यूयॉर्क की आइकॉनिक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर रोमांस करना एक रूसी कपल को भारी पड़ गया। 1,454 फीट की ऊंचाई पर बिना किसी सेफ्टी गियर के स्टंट करना इस जोड़े के लिए जेल की सलाखों का सबब बन गया है।
क्या है पूरा मामला? 33 वर्षीय एंजेला निकोलाउ और 32 वर्षीय इवान कुजनेत्सोव ने बुधवार को एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के सबसे ऊंचे हिस्से यानी स्पायर पर चढ़कर सबको हैरान कर दिया। यह जगह जमीन से इतनी ऊपर है जहां सिर्फ तेज हवाएं और मेटल स्ट्रक्चर होते हैं।
जिमी हेंड्रिक्स के नाम का बैनर ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कपल ने एक काला बैनर लहराया, जिस पर लिखा था— जब प्यार की ताकत, सत्ता के मोह से बड़ी हो जाएगी, उस दिन दुनिया में शांति होगी। इसी बीच, इवान ने घुटनों पर बैठकर एंजेला को प्रपोज किया। एंजेला ने अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं।
पुलिस ने किया वेलकम रोमांटिक लम्हा खत्म होते ही न्यूयॉर्क पुलिस ने कपल को हिरासत में ले लिया। इस स्टंट के कारण बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन डेक को खाली कराना पड़ा और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हेलीकॉप्टर भी बुलाना पड़ा। कपल पर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने, खतरनाक हरकतें करने और सरकारी नियमों के उल्लंघन समेत कई गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं।
बिल्डिंग प्रशासन की चेतावनी एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि हमारा ऑब्जर्वेशन डेक प्रपोजल के लिए एक सुरक्षित जगह है, लेकिन इस तरह जान जोखिम में डालकर स्टंट करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।
स्काईवॉकर्स के नाम से मशहूर हैं कपल यह कोई पहला मौका नहीं है जब एंजेला और इवान ने ऐसा कारनामा किया है। ये कपल साल 2024 की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री स्काईवॉकर्स: ए लव स्टोरी में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मर्डेका 118 टावर पर चढ़कर पहले भी सुर्खियां बटोर चुका है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे अल्टीमेट प्रपोजल कह रहे हैं, वहीं ज्यादातर यूजर्स ने इसे लाइक्स और व्यूज के लिए की गई गैर-जिम्मेदाराना और बेवकूफी भरी हरकत करार दिया है।
Two masked people named Angela Nikolau and Ivan Beerkus, dressed as Batman and Catwoman, were spotted hanging a flag from the upper tier of the Empire State Building on Wednesday. The figures were observed near the top of the Midtown Manhattan landmark with a large banner… pic.twitter.com/dlwOnuPuyc
— Damon Strong (@DamonStrong) July 1, 2026
लॉक अप 2: कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार, कहा- अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?
शाहरुख खान का लॉस एंजिल्स सपना हुआ सच: नाइट राइडर्स का अपना वर्ल्ड-क्लास स्टेडियम तैयार
मुंबई की बारिश बनी आफत: बिग बॉस एक्ट्रेस अशनूर कौर के करोड़ों के आशियाने में भरा पानी
मंडी हाउस में राहुल गांधी के पोस्टर: ‘खेद’ जताने के बाद तजिंदर बग्गा ने कसा तंज
अतिथि देवो भव की मिसाल: ट्रंप के तंज से आहत ताकाइची को भारत ने दी आत्मीयता की गर्माहट
एक साइकिल, दो ड्राइवर और गजब का तालमेल: बच्चों का ये जुगाड़ जीत रहा है लोगों का दिल
तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश का दावा, डीएमके पर हॉर्स-ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
मक्का बाजार में बरकरार तेजी: पूर्णिया मंडी में बढ़ी रौनक, जानिए आज का ताजा भाव
तकनीकी और आर्थिक युग का नया अध्याय: पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाइची के बीच अहम बैठक
दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश का दौर शुरू, घरों में रहने की सलाह