अगर बेटी दोषी है, तो उसे भी वही सजा मिले जो केतन को मिली , केतन मर्डर केस में सिया के पिता का बड़ा बयान
News Image

पुणे: केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुणे पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में जुटी है। इस बीच, सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कानून को अपना काम निष्पक्षता से करना चाहिए।

पिता का सख्त रुख प्रवीण गोयल ने साफ तौर पर कहा कि वे पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि केतन के असली कातिलों को जल्द सजा मिले। अगर जांच में मेरी बेटी सिया भी दोषी पाई जाती है, तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए जो केतन के साथ हुआ।

घर और क्राइम सीन पर रीक्रिएशन पुलिस ने गुरुवार को सिया गोयल को उसके घर लीनाकुंज ले जाकर करीब 25 मिनट तक गहन तलाशी ली। पुलिस ने वहां से उन कपड़ों को बरामद किया है, जिन्हें सिया ने कथित तौर पर 18 जून को घटना वाले दिन पहना था। इससे पहले पुलिस सिया और चेतन को उस स्थान पर ले गई, जहां उन्होंने केतन को पहाड़ी से धक्का देने की खौफनाक साजिश रची थी।

साजिश का सनसनीखेज खुलासा जांच में खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन ने लुल्लानगर के पास एक खुले स्थान पर केतन को मारने का मॉक ड्रिल किया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले से ही तय कर लिया था कि केतन को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे कैसे धक्का देना है। बुधवार को चेतन को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन को रिक्रिएट भी किया गया था।

नवंबर में होनी थी शादी केतन अग्रवाल (25) एक रियल एस्टेट कारोबारी थे। उनकी शादी सिया गोयल (20) के साथ इसी साल नवंबर में होने वाली थी। आरोप है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी (22) के साथ मिलकर 18 जून को लोहेगढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी। फिलहाल, दोनों आरोपी 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस इस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ग्वालियर में चोरी का भीड़तंत्र : सोने के झुमके चुराए तो लोगों ने दी बर्बर सजा, बच्चे को देख थमे हाथ

Story 1

सदर अस्पताल बना बीमारियों का गढ़: ऑक्सीजन प्लांट के बगल में सरेआम जहर उगल रहा बायोमेडिकल कचरा

Story 1

क्या मैनचेस्टर में फिर धुल जाएगा मुकाबला? दूसरे टी20 पर मंडराया बारिश का खतरा

Story 1

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की बौखलाहट: हिना रब्बानी खार ने भारत को दी गीदड़ भभकी

Story 1

पूर्णिया में छात्राओं ने सीखा योग से बदलाव का मंत्र: 75 छात्राओं को मिले फिटनेस और संस्कार के गुर

Story 1

4 लाख छात्रों का सपना हुआ साकार: जानें क्या है सरकार की पीएम विद्यालक्ष्मी योजना

Story 1

लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन की खबर सुनकर सन्न रह गए सेबेस्टियन डेसाब्रे

Story 1

शाहरुख खान का लॉस एंजिल्स सपना हुआ सच: नाइट राइडर्स का अपना वर्ल्ड-क्लास स्टेडियम तैयार

Story 1

कीव पर रूस का अब तक का सबसे भीषण हमला, पड़ोसी पोलैंड में मचा हड़कंप; सीमा पर तैनात किए फाइटर जेट्स

Story 1

एप्पल सिरी का जय श्री राम पर मौन: उज्जैन में छिड़ा नया विवाद