बीजापुर: कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग और भर्ती का गढ़ माना जाने वाला बीजापुर का पीडिया क्षेत्र अब शिक्षा का केंद्र बन गया है। 21 सालों के लंबे अंतराल के बाद, इस इलाक़े में 11 स्कूलों के दरवाजे फिर से खुल गए हैं। यह बदलाव बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और बदलते जनविश्वास की एक बड़ी मिसाल है।
539 बच्चों का संवरेगा भविष्य प्रशासन के प्रयासों से अब पीडिया सहित 3 पंचायतों के 11 गांवों के 539 बच्चों को शिक्षा का अधिकार वापस मिल गया है। पहले इन इलाकों में नक्सली अपने खुद के स्कूल और आश्रम चलाते थे, लेकिन अब यहां सरकारी स्कूलों की घंटी सुनाई दे रही है। इस शैक्षणिक सत्र में केवल पीडिया ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में कुल 37 स्कूलों को फिर से शुरू किया गया है।
प्रवेशोत्सव में उमड़ा उत्साह स्कूली बच्चों का स्वागत किसी पर्व की तरह किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा की मौजूदगी में आयोजित प्रवेशोत्सव में बच्चों को तिलक लगाकर, गुलाल उड़ाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया। शिक्षादूतों को जरूरी शिक्षण सामग्री सौंपी गई, जबकि बच्चों को बैग, कॉपी, पेन और स्लेट का वितरण किया गया।
ध्वस्त भवनों से फिर से निर्माण तक सलवा जुडूम के दौरान नक्सली हिंसा के चलते इन गांवों के स्कूल भवन पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए थे। आज पीडिया, पेदापाल, छोटेगोटोडी, कुएम, मदपाल, अंडरी, इडेनार, डोंडीतुमनार, मिरगानघोटूल, गमपुर और तमोड़ी के बच्चों को पढ़ाई के लिए अब दूरस्थ क्षेत्रों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा।
प्रशासन की मुहिम से बदली तस्वीर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि कलेक्टर विश्वदीप की विशेष पहल पर बंद स्कूलों को उनके मूल गांवों में फिर से स्थापित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 20 प्राथमिक और 17 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में न केवल पढ़ाई शुरू हुई है, बल्कि वहां मूलभूत सुविधाएं जुटाने का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पीडिया का यह बदलाव बस्तर के डार्क जोन से ब्राइट जोन की ओर बढ़ने का एक बड़ा संकेत है।
*बीजापुर के पीडिया क्षेत्र में 21 साल बाद 11 स्कूल फिर से शुरू हुए। नक्सलियों के गढ़ रहे इलाके के 539 बच्चों को अब गांव में ही शिक्षा मिलेगी। इस सत्र में जिले के 37 स्कूल दोबारा संचालित किए गए। @DistrictBijapur #Chhattisgarh @SchoolEduCgGov #Students pic.twitter.com/uT9zwL9oA0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 2, 2026
असंभव को मुमकिन कर बेल्जियम ने फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में रचा इतिहास
दिल्ली के मंडी हाउस में राहुल गांधी के कान पकड़ते पोस्टर, भाजपा ने साधा निशाना
लॉक अप 2: कंगना रनौत के तीखे तेवर, राम कपूर से पूछा- क्या फूहड़पन दिखाने आए हो?
सहरसा में तिलावे नदी में मिला लापता महिला का शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका से फैली सनसनी
भारत-जापान की नई रणनीतिक दोस्ती: पीएम साने ताकाइची का दिल्ली में भव्य स्वागत
अमरनाथ यात्रा 2026: बम-बम भोले के जयघोष के साथ रवाना हुआ पहला जत्था, शुरू हुई 57 दिनों की कठिन धर्मयात्रा
कार पार्किंग का यह अनोखा तरीका देख चकराया लोगों का सिर, वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल
शराब की भट्टी से दुकान की दहलीज तक: सीता देवी की संघर्ष और कामयाबी की कहानी
चीन ने चुपके से लागू किया यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसा कानून, शी जिनपिंग का बड़ा दांव
ENG vs IND: दूसरे टी20 के समय में बड़ा बदलाव, अब इस वक्त शुरू होगा रोमांचक मुकाबला