सहरसा: जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मनिया गांव में गुरुवार सुबह एक 45 वर्षीय महिला का शव तिलावे नदी में उतराता हुआ मिला। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 4 निवासी नरेश यादव की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बुधवार शाम से लापता थीं मीना देवी परिजनों के अनुसार, मीना देवी बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकली थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद पुष्टि हुई कि यह मीना देवी का ही है। इस घटना से मृतका की बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जमीन विवाद में हत्या का आरोप मृतका के पति और परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, उनका गांव के कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि रंजिश के चलते मीना देवी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया गया। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस और FSL टीम की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर और बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मुजफ्फरपुर/भागलपुर से बुलाई गई फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला हत्या है या कोई दुर्घटना, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
भारत-जापान शिखर वार्ता: सेमीकंडक्टर और पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी पर टिकी दुनिया की नजरें
क्या 10 सेकंड का इंतजार टोल से दिला सकता है मुक्ति? NHAI ने किया सच का खुलासा
लाखों की बर्बादी: रसिया पंचायत में बदहाली का शमशान , सरकारी दावों की खुली पोल
दिल्ली में भारत-जापान का शक्ति प्रदर्शन: मोदी ने तकाइची को कहा छोटी बहन , रक्षा और तकनीक पर बनी सहमति
ISRO की सैटेलाइट से आई खुशखबरी: मानसून की धमाकेदार वापसी, सूखे का डर हुआ खत्म
वियतनाम: बॉम्बे बाइट्स विवाद पर मालिक की भावुक अपील, बोले- अब और न बढ़ाएं मामला
अटल टनल के पास रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, तेज रफ्तार कार का भयंकर एक्सीडेंट कैमरे में कैद
30 दिन जेल में तो कुर्सी खत्म: मानसून सत्र में फिर आ रहा संविधान संशोधन बिल
ENG vs IND: दूसरे टी20 का महामुकाबला कब और कहां देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
अटल टनल के पास मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो पिलर के सरियों में फंसी, एक पर्यटक की दर्दनाक मौत