इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह न मिलने पर विवाद गहरा गया है। अब भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
शास्त्री का बेबाक अंदाज रवि शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, उसे तो आयरलैंड दौरे पर ही खिला देना चाहिए था। वहां की पिचें और छोटे मैदान उसके खेल के लिए मुफीद थे। वह वहां गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देता, ऐसा लगता जैसे सामने वाली टीम की पैंट उतरवा दी हो।
बेंच पर बिठाना गलत शास्त्री का मानना है कि वैभव ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से जिस तरह का दमखम दिखाया है, उसे देखते हुए बेंच पर बिठाना समझ से परे है। उन्होंने कहा, उसने आईपीएल में हर बड़े तेज गेंदबाज की पिटाई की है। मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट की क्या योजना है, लेकिन उसे जितनी जल्दी हो सके मौका मिलना चाहिए।
क्या दूसरे मैच में मिलेगा मौका? क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव का डेब्यू हो सकता है। संजू सैमसन का फॉर्म पिछले कुछ मैचों से बेहद चिंताजनक रहा है। पहले टी20 में महज 1 रन पर आउट होने के बाद, अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मैनेजमेंट सैमसन की जगह युवा वैभव सूर्यवंशी को आजमा सकता है।
टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ इस बात से हैरान हैं कि एक उभरते हुए टैलेंट को इतने लंबे समय तक बाहर क्यों रखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें 4 जुलाई को होने वाले दूसरे मुकाबले पर टिकी हैं कि क्या टीम प्रबंधन रवि शास्त्री की सलाह को गंभीरता से लेता है या फिर युवा खिलाड़ी को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
Arrey, woh khelna chahiye tha yaar! 👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 1, 2026
Ravi Shastri s brutally honest take on Vaibhav Sooryavanshi 💬
Watch #ENGvIND, 2nd T20I on 4th July, 6 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/0S9yMguEig
अपना फूहड़पन दिखाने आए हो? : लॉकअप 2 में कंगना की धमाकेदार एंट्री, कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास
अन्याय हो रहा है... : वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर भड़के भाभीजी फेम सानंद वर्मा, गंभीर-अय्यर को घेरा
कुदरत का रौद्र रूप: नदी की तेज लहरों में समाई कार, बाल-बाल बची लोगों की जान
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप: ट्रैक पर पानी, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, IMD का रेड अलर्ट जारी
मंडी हाउस में राहुल गांधी के पोस्टर: ‘खेद’ जताने के बाद तजिंदर बग्गा ने कसा तंज
मुंबई पर कुदरत का कहर: रेड अलर्ट और हाई टाइड की दोहरी मार, कई इलाकों में डूबी जिंदगी
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय के खास ड्राइवर ने ही लगाया आस्था के कोष में सेंध, मलबे से निकले करोड़ों!
IIT के अनुभवी डॉ. मुनीम लतीफी संभालेंगे पूर्णिया पॉलिटेक्निक की कमान, बदलेगी संस्थान की तस्वीर
IRCTC का महा-टूर पैकेज: अब सस्ते में करें राजस्थान और महाकाल के दर्शन, जानें पूरा प्लान
रामायण का आइकॉनिक सीन हुआ लीक! रणबीर कपूर का दानव संहार देख भड़के फैंस