लखनऊ की सियासी गलियारों में इन दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मौका गंभीर राजनीतिक चर्चा का था, लेकिन फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद के स्टाइलिश अंदाज ने सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आइए-आइए, आंख का ऑपरेशन कराया क्या?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही अवधेश प्रसाद काले चश्मे (गॉगल्स) लगाकर दाखिल हुए, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की नजर उन पर टिक गई। माहौल को हल्का करते हुए अखिलेश ने चुटकी ली और कहा, आइए-आइए... आंख का ऑपरेशन कराया आपने? ओ हो... एक चश्मा हमें भी मिला है ऐसा। वैसे बता दूं कि काला चश्मा बहुत शुभ रहता है।
अखिलेश की इस टिप्पणी ने वहां मौजूद पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को हंसी से सराबोर कर दिया। सपा सुप्रीमो अक्सर खुद भी काले चश्मे में नजर आते हैं, जिसे पार्टी के भीतर जीत का प्रतीक माना जाता है।
तैयारी 2027 के लिए है
अखिलेश के मजाकिया तंज का जवाब अवधेश प्रसाद ने उतने ही सधे हुए अंदाज में दिया। उन्होंने चश्मा ठीक करते हुए कहा, बिल्कुल सही कह रहे हैं अध्यक्ष जी, यह चश्मा 27 (विधानसभा चुनाव) के लिए है।
सांसद ने आगे जोड़ते हुए कहा, अध्यक्ष जी, जब आपने यह काला चश्मा लगाया था, तब आप सूबे के मुख्यमंत्री बने थे। अब इस बार यही चश्मा उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की नई इबारत लिखेगा। उनके इस जवाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।
चश्मा डिप्लोमेसी के पीछे का बड़ा संदेश
सियासी जानकारों का मानना है कि इस चश्मा डिप्लोमेसी के जरिए सपा ने सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव अक्सर सत्ता पक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहते रहे हैं कि सरकार को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है, ताकि उन्हें बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की बदहाली दिखाई दे।
इस वाकये के जरिए सपा ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि जहां सत्ताधारी दल जमीनी हकीकत से आंखें मूंदे हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी का शुभ चश्मा सीधे 2027 के सत्ता परिवर्तन की ओर देख रहा है। अयोध्या में जीत दर्ज करने वाले अवधेश प्रसाद के जरिए पार्टी यह साफ संकेत दे रही है कि उनका अयोध्या मॉडल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य हथियार होगा।
*जब अयोध्या के सांसद काला चश्मा लगाकर अखिलेश यादव की PC में पहुंचे.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) July 1, 2026
• अखिलेश ने कहा- काला चश्मा शुभ होतो है.
• अयोध्या के सासंद- आपने जब लगाया था तो मुख्यमंत्री बन गए थे. pic.twitter.com/g4Q8T3sCFY
मोदी कैबिनेट का बड़ा धमाका: दिल्ली को मिलेगी सुरंग, यूपी को हाईवे; ₹14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
भिखारी के भेस में छिपा था 55 करोड़ का खजाना , असम पुलिस ने पकड़ा इंटरनेशनल गोल्ड रैकेट का मोहरा
40°C में क्यों पिघल जाती हैं ब्रिटेन की सड़कें, जबकि 50°C की आग भी झेल जाता है भारत?
क्या है नया AI Investment Scam ? NCIB ने जारी की वॉर्निंग, जानें ठगी से बचने का तरीका
भागलपुर में एससी-एसटी एक्ट पर प्रशासन सख्त: लंबित मामलों में स्पीडी ट्रायल और त्वरित जांच के आदेश
साइकिल पर सवार होकर ओडिशा से मुंबई: हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया सफर, क्रिकेटर ने लुटाया प्यार
पहली ही बारिश में डूब गई करोड़ों की योजना: अररिया-गलगलिया रेलवे अंडरपास बने तालाब
राम मंदिर पर केजरीवाल का बड़ा वार: अमित शाह से पूछे 5 तीखे सवाल, खुद को बताया सच्चा सनातनी
ETPL 2026: राहुल द्रविड़ के गार्डियंस बनेंगे अश्विन, टीम में मिली दोहरी जिम्मेदारी
गंगा का रौद्र रूप: भागलपुर में जमींदार किसान बन रहे मजदूर, गांवों का नक्शा मिटा रही नदी