फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको की ऐतिहासिक जीत का जश्न मातम में बदल गया। राउंड ऑफ 32 में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर नॉकआउट दौर में पहुंचने की खुशी में मेक्सिको सिटी की सड़कों पर उतरे लाखों फैंस के बीच मची भगदड़ ने तीन लोगों की जान ले ली।
क्या हुआ था उस दिन? मेक्सिको की टीम ने जैसे ही इक्वाडोर को मात देकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया, पूरा देश खुशी से झूम उठा। मेक्सिको सिटी के एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक के आसपास करीब 10 लाख से अधिक फुटबॉल प्रशंसक इकट्ठा हो गए। पासेओ डे ला रिफोर्मा और आसपास की सड़कों पर इंसानी समंदर उमड़ पड़ा, जहां भीड़ का दबाव बेकाबू हो गया।
दम घुटने से गई जान भीड़ इतनी अधिक थी कि कई जगहों पर लोगों का दम घुटने लगा। इस दुखद हादसे में एक 44 वर्षीय पुरुष और दो महिलाओं (उम्र 19 और 48 वर्ष) की जान चली गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ये घटना हैम्बर्गो और लैंकेस्टर सड़कों के जंक्शन के पास हुई, जहां फैंस का सैलाब सबसे अधिक था।
40 साल बाद रचा था इतिहास यह जीत मेक्सिको के लिए बेहद खास थी, क्योंकि टीम ने 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में जीत हासिल की थी। करीब 40 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली इस कामयाबी का जश्न मनाना फैंस के लिए भारी पड़ गया।
सरकार ने जताया दुख मेक्सिको सिटी सरकार की प्रमुख क्लारा ब्रुगाडा मोलिना ने मामले की पुष्टि करते हुए संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, इमरजेंसी टीमों ने तुरंत रिस्पॉन्स किया और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया, लेकिन दुर्भाग्य से तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका। हम हमेशा जिम्मेदारी और सावधानी के साथ जश्न मनाने की अपील करते हैं।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन इस घटना के बाद भीड़ प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठा रहा है, वहीं इस त्रासदी ने पूरे देश के जश्न को शोक में बदल दिया है।
🚨🇲🇽 Another tragedy during Mexico s World Cup celebrations.
— GlobeUpdate (@Globupdate) July 1, 2026
Three people died from suffocation after more than 1 million fans packed the streets around Mexico City s Angel of Independence following Mexico s victory over Ecuador.#MexicoDaVergüenza #mexico #sstvi #WorldCup https://t.co/QzZvYxnwPb pic.twitter.com/6WqBnnMvbk
महुआ मोइत्रा पर हमला: तृणमूल सांसद ने शेयर किया वीडियो, बीजेपी पर मढ़ा सुनियोजित साजिश का आरोप
मैक्सिको की जीत का 12वां खिलाड़ी : होटल के बाहर ड्रम बजाकर फैंस ने उड़ाई इक्वाडोर की नींद
लीव पर हूं, कोई रिप्लाई नहीं करूंगा : जेन Z कर्मचारी का बॉस को करारा जवाब, वायरल चैट ने मचाई खलबली
पूर्णिया सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध: बांग्लादेशी कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप
वेनेज़ुएला से लौटा भारतीय नाविक का शव: शरीर से गायब मिले हृदय, दिमाग और फेफड़े, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
स्टेज पर नोट लूटने मचल पड़ा दूल्हा, दुल्हन रह गई सन्न; वायरल वीडियो देख लोग बोले- गरीबी का जलवा
श्रेयस अय्यर की अहंकारी टिप्पणी पर भड़के फैंस, वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाने पर खड़ा हुआ बड़ा विवाद
डिजिटल इंडिया के 11 साल: तकनीक से बदली देश की तकदीर, वैश्विक स्तर पर भारत बना डिजिटल लीडर
महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला: TMC सांसद ने BJP समर्थकों पर मढ़ा आरोप, पुलिस पर बरसीं
वीआईपी प्रोटोकॉल तोड़ खेत में जा पहुंचे केंद्रीय मंत्री: किसानों के साथ बैठकर खाया ज्वार रोट्टा