पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष के बाद अब सांसद महुआ मोइत्रा भी भीड़ के निशाने पर आ गई हैं। मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन पर हुए अंडे और पत्थरों के हमले का दावा किया है।
हमलावरों को बताया बीजेपी का गुंडा महुआ मोइत्रा ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए इसे बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आम जनता का गुस्सा नहीं, बल्कि बीजेपी द्वारा रची गई एक सुनियोजित साजिश है। मोइत्रा ने वीडियो में साफ दिख रहे बीजेपी के झंडों की ओर इशारा करते हुए इसे राजनीतिक हिंसा करार दिया है।
पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन पर हमला किया जा रहा था, तब पुलिस मौके पर ही मौजूद थी, लेकिन वह मूकदर्शक बनी रही। मोइत्रा का कहना है कि पुलिस उन्हें वहां से भगाने का दबाव बना रही थी ताकि भीड़ को उन पर हमला करने का मौका मिल सके।
DGP तक लगाई गुहार घटना के दौरान महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए सीधे राज्य के डीजीपी और बंगाल पुलिस को टैग कर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने लिखा, पिछले 2 घंटों से आपकी पुलिस तमाशा देख रही है। कृपया अपना काम करें और इस भीड़ को हटाएं। सांसद का दावा है कि उन्होंने कई उच्च अधिकारियों को कॉल भी किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मांगी थी रिपोर्ट गौरतलब है कि टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंकने की घटनाओं को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहले ही सख्त रुख अपना चुका है। मंगलवार को ही कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाए और राजनीतिक विरोधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बावजूद इसके, इस नई घटना ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
These are no public outbursts. These are coordinated BJP attacks. See the BJP flags pic.twitter.com/yrGYoaabB9
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मचा तूफान: नेट प्रैक्टिस में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख दंग रह गए फैंस
रेस्टोरेंट में लंच कर रही थीं महुआ मोइत्रा, अचानक बाहर से होने लगी अंडों की बारिश; TMC सांसद का भाजपा पर गंभीर आरोप
मैंगो जूस या गंदगी का घोंट? वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘अब बाजार का जूस पीना बंद’
संस्कार, सम्मान और साहस: जनरल धीरज सेठ ने ली सेना की कमान, पिता को दिया सैल्यूट
वो टीम के लिए नहीं, सिर्फ खुद के लिए खेले... इंग्लैंड सीरीज से पहले दिग्गज का तिलक वर्मा पर बड़ा हमला
करोड़ों की कमाई, बदहाली की मार: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
कल का मौसम: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
13.76 लाख की लागत, 2 साल की उम्र: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा छठ घाट, बह गया सरकारी पैसा
पूर्णिया का बाड़ीहाट गणेश मंदिर: जहां दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मुरादें
हम तो डूबेंगे सनम! : छात्र का ऐसा मास्टरस्ट्रोक कि अंधेरे में चमक उठी पूरी क्लास की नकल