बिहार के पूर्णिया से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है। पूर्णिया सेंट्रल जेल परिसर में स्थित संसीमन केंद्र (Confinement Center) से एक बांग्लादेशी नागरिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कौन है फरार कैदी? फरार कैदी की पहचान मन्ना (पिता जामशेद जलक सिकंदर) के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के नारायणपुर जिले के रूपगंज थाना अंतर्गत अजीज नगर का निवासी है। उसे सुपौल जिले की वीरपुर पुलिस ने फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। अपनी सजा पूरी करने के बाद वह स्वदेश वापसी की कानूनी प्रक्रिया (निर्वासन) का इंतजार कर रहा था।
कैसे हुई घटना? अधिकारियों के अनुसार, मन्ना को 31 मार्च 2026 को वीरपुर उपकारा से पूर्णिया शिफ्ट किया गया था। रविवार दोपहर लगभग 02:20 बजे वह संसीमन केंद्र की सुरक्षा घेरे को तोड़कर रफूचक्कर हो गया। इस दुस्साहसिक घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अधीक्षक ने दर्ज कराई FIR केंद्रीय कारा, पूर्णिया के अधीक्षक मनोज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय के. हाट थाना को पत्र लिखा है। अधीक्षक ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस की जांच और अलर्ट के. हाट थाना पुलिस ने बताया कि जेल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज और कैदी की तस्वीरें जांच के लिए सौंप दी हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। एहतियात के तौर पर पूर्णिया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सुरक्षा में चूक की जांच पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोपहर के समय संसीमन केंद्र की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी जल्द ही दोबारा सलाखों के पीछे होगा।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
धुआं नहीं, सिर्फ भाप है: बर्नीहाट एथनॉल प्लांट ने प्रदूषण के आरोपों को दी खुली चुनौती
FIFA 2026: फ्रांस का विजय रथ जारी, एमबाप्पे ने भरी मेसी के रिकॉर्ड को तोड़ने की हुंकार
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का विवादित बयान: क्या टीम इंडिया में अनबन की शुरुआत?
किशनगंज पर मौसम का डबल अटैक : तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, ठनका का खतरा बढ़ा
1 जुलाई से लागू हुआ वीबी-जी राम-जी अधिनियम: अब 125 दिन काम, बढ़ी मजदूरी, जानें सबकुछ
एम्बाप्पे का तूफानी जलवा: स्वीडन को रौंदकर फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, अब अगली चुनौती पैराग्वे
सुलतानगंज के नाले में छिपा रहस्यमय जीव , दहशत में सहमे लोग; वन विभाग करेगा रेस्क्यू
सेनेगल को बड़ा झटका: नॉकआउट मुकाबले से पहले बाहर हुआ टीम का दीवार
अस्पताल में दवा के नाम पर खेल : मरीजों को ठगने वाला दलाल सलाखों के पीछे
इंग्लैंड में गरजे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, नेट्स पर बरसाए छक्के-चौके; डेब्यू की उठी मांग