कटिहार: जिले की मधाइपुर पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आलम यह है कि स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए टेंडर और बजट मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका है। प्रशासनिक सुस्ती और ठेकेदार की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर जमकर प्रदर्शन किया।
कागजों पर सिमटी 1.18 करोड़ की योजना आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भैलागंज के नए भवन के लिए 1 करोड़ 18 लाख 91 हजार 709 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने और राशि जारी होने के बाद भी काम शुरू न होना, विभाग के अभियंताओं और संवेदक की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
खंडहर बना अस्पताल, 10 किमी दूर जाने की मजबूरी स्थानीय लोगों के अनुसार, 30 साल पुराना स्वास्थ्य केंद्र अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और छतें ढह चुकी हैं। अस्पताल बंद होने के कारण ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी 10 किलोमीटर दूर बलिया बेलौन जाना पड़ता है। इसका सबसे बुरा असर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जिन्हें आपात स्थिति में समय पर उपचार नहीं मिल पाता।
आंदोलन की चेतावनी मुखिया संघ के अध्यक्ष मेराज आलम और स्थानीय मुखिया असरार अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की दरकार स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर अस्पताल का भवन समय पर बनकर तैयार हो जाए, तो क्षेत्र की हजारों की आबादी को 24 घंटे प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलने लगेगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर कब तक संज्ञान लेता है और कब जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल पाता है।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
सड़क बनने से पहले ही लूट ली गई सीमेंट! वायरल वीडियो देख लोग बोले- रिवर्स चला दो, वापस सड़क बन जाएगी
ENG vs IND: दूसरे टी20 का महामुकाबला कब और कहां देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी है, कोई अच्छा या बुरा नहीं : संयुक्त राष्ट्र में भारत का दो-टूक संदेश
अटल टनल के पास मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो पिलर के सरियों में फंसी, एक पर्यटक की दर्दनाक मौत
तालीम से ही बदलेगी समाज की सूरत : फारबिसगंज में यूथ विजन 2026 का शंखनाद
पैंट उतारकर हाथ में दे देता ... वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाने पर भड़के रवि शास्त्री, कहा- उसे तुरंत खिलाओ
इंग्लैंड के खिलाफ T20I से पहले अभिषेक शर्मा का अनोखा माइंड गेम वायरल
# मुंबई की पहली बारिश में ही अशनूर कौर का आलीशान घर बना तालाब, वायरल हुआ स्टाफ का संघर्ष
चलती ट्रेन में पापा नहीं मानेंगे बोलकर प्रेमी ने भरी मांग, वीडियो देख दंग रह गए लोग
पूर्णिया यूनिवर्सिटी: 75% अटेंडेंस नहीं तो परीक्षा से बाहर, नए छात्रों को कुलपति की दो टूक चेतावनी