सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग सरकारी काम के दौरान बिछाई गई गीली सीमेंट को बाल्टियों और तसलों में भरकर अपने घर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस वाकये ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।
सड़क बनने से पहले ही सीमेंट गायब वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण का काम चल रहा है और अभी गीला सीमेंट ही बिछाया गया है। सड़क के सूखने और तैयार होने से पहले ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए और बदस्तूर सीमेंट निकालना शुरू कर दिया। लोग बड़े चाव से अपने बर्तनों में सीमेंट भरकर इसे ले जाते दिख रहे हैं।
कहां का है वीडियो? फिलहाल इस वीडियो की आधिकारिक लोकेशन स्पष्ट नहीं है। यह घटना किस राज्य या शहर की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन इस तरह का दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हैरान हैं कि कैसे सरेआम सरकारी संपत्ति को इस तरह से लूटा जा सकता है।
फ्री की चीज पर लोगों की मजेदारी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अगर फ्री में बुखार भी मिलने लगे, तो शायद लोग उसे भी घर ले जाएंगे।
वहीं, एक अन्य यूजर ने बेहद मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया, कोई इस वीडियो को रिवर्स में चला दो, शायद सीमेंट वापस सड़क पर चढ़ जाए और सड़क पूरी हो जाए।
जिम्मेदारी पर खड़े हुए सवाल जहां कुछ लोग इसे मजाक में ले रहे हैं, वहीं जागरूक यूजर्स ने इसे चिंताजनक बताया है। एक यूजर ने टिप्पणी की, लोग सरकार की गलतियां तो तुरंत गिना देते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने से पूरी तरह बचते हैं। सरकारी संपत्ति को अपनी न मानना ही हमारी सबसे बड़ी समस्या है।
फिलहाल, इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
🚨 People caught stealing cement from a newly laid road before it had even dried pic.twitter.com/b1ihtD8YTw
— The Tatva (@thetatvaindia) July 1, 2026
महाराष्ट्र में कुदरत का कहर: पालघर-पुणे में रेड अलर्ट , कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
हाथ में बीयर, प्रेमी की बाहों में सिया: वायरल वीडियो ने केतन हत्याकांड की गुत्थी उलझाई
दीवार की विरासत, मिस्टर 360 का अंदाज: समित द्रविड़ के बल्ले से मचा गदर
के. कविता की गिरफ्तारी पर बवाल: पुलिस पर महिला नेता के साथ बदसलूकी और लाठीचार्ज का आरोप
मधेपुरा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 24 घंटे में हत्यारे और तस्करों समेत 14 गिरफ्तार
पैंट उतारकर... : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रवि शास्त्री की तीखी टिप्पणी ने मचाया बवाल
वह उनकी पैंट उतार देता : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बाहर बिठाने पर भड़के रवि शास्त्री
चीन ने खोल दिया अपना सीक्रेट कार्ड! 6th Gen फाइटर की पहली झलक, अमेरिका और भारत दोनों अलर्ट
ENG vs IND: दूसरे टी20 का महामुकाबला कब और कहां देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
दिल्ली EV पॉलिसी 2026: अब प्रदूषण घटेगा और जेब होगी गर्म, जानिए सरकार का नया प्लान