उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रामपुर को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को सीएम ने जिले के मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 690 करोड़ रुपये से अधिक की 102 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मेधावियों और लाभार्थियों का सम्मान इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए। उन्होंने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना , मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप और अनुदान राशि वितरित की।
चाकू की बदलती परिभाषा जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पिछली सपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, पहले रामपुर का चाकू गलत हाथों में था, जिससे जनता की जमीनों पर कब्ज़ा किया जाता था और शोषण किया जाता था। अब हमारी डबल इंजन सरकार में वही चाकू जनता की सुरक्षा का प्रतीक बन गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा का माहौल ही अब रामपुर के विकास का मुख्य आधार है।
समान विकास का संकल्प मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार अब पिक एंड चूज (भेदभाव) की नीति पर नहीं चलती। उन्होंने कहा, अब बिजली हो या सड़क, विकास का लाभ पूरे प्रदेश को समान रूप से मिल रहा है। बिजली अगर किसी एक जिले को मिलेगी, तो प्रदेश के 75 जिलों और सभी तहसीलों को एक साथ मिलेगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा पर विशेष जोर सीएम ने रामपुर में तेजी से बन रहे हाईवे, एक्सप्रेसवे और रेलवे फ्लाईओवर का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है और हर तहसील में फायर स्टेशन खोलने का संकल्प लिया गया है। शिक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में जरूरत के अनुसार इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई खोले जा रहे हैं। पुराने स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
*समाजवादी पार्टी रामपुर के चाकू का दुरुपयोग करके जनता की जमीनों पर कब्जा करती थी और उन्हें प्रताड़ित करती थी...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 30, 2026
डबल इंजन सरकार आई तो यही चाकू जनता की सुरक्षा के लिए उपयोग में आ रहा है... pic.twitter.com/L5lRuWjVz9
अंबाला: 21 घंटे तक मौत से जंग लड़ता रहा 4 साल का मासूम, बोरवेल से मिली निर्भय के शव की दुखद खबर
फीफा 2026: निर्णायक गोल दागते ही मां की गोद में पहुंचे फुटबॉलर, वीडियो देख भर आएंगी आपकी आंखें
महिला टी20 वर्ल्ड कप: कंगारू सेना का दमदार प्रहार, आठवीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया
किशनगंज प्रशासनिक फेरबदल: ठाकुरगंज और पोठिया को मिले नए बीडीओ, कई अधिकारियों का हुआ तबादला
टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, सीधे LA Olympics 2028 में मिली एंट्री
थिएटर जगत की बाई अब नहीं रहीं: दिग्गज अभिनेत्री और निर्देशक विजया मेहता का 92 वर्ष की आयु में निधन
अपराध की उम्र 16? नाबालिग अपराधियों पर सख्त कानून की तैयारी में फडणवीस सरकार
गंगा का रौद्र रूप: भागलपुर में जमींदार किसान बन रहे मजदूर, गांवों का नक्शा मिटा रही नदी
राम मंदिर दान चोरी: क्या अपराधियों पर कार्रवाई से ज्यादा विपक्ष और ओवैसी के नैरेटिव पर मचेगा शोर?
थिएटर जगत की ध्रुवतारा विजया मेहता का 91 की उम्र में निधन, कला जगत में पसरा सन्नाटा