फुटबॉल के मैदान पर जीत का जश्न तो अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने दुनिया भर के खेल प्रेमियों को भावुक कर दिया। मोरक्को के खिलाड़ी इस्माइल साइबारी ने जीत के बाद जो किया, वह खेल से भी ऊपर भावनाओं की एक नई कहानी लिख गया।
निर्णायक गोल कर बने टीम के हीरो नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए कांटे के मुकाबले में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इस दबाव भरे क्षण में इस्माइल साइबारी ने बेहद संयम दिखाते हुए आखिरी और निर्णायक गोल दागा। इस गोल के साथ ही मोरक्को ने जीत दर्ज की और टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली।
साथियों को छोड़ मां के पास दौड़े साइबारी मैच खत्म होने के बाद जहां बाकी खिलाड़ी जश्न मनाने में व्यस्त थे, साइबारी ने कुछ अलग किया। वह सीधा स्टैंड्स की ओर दौड़ पड़े जहां उनकी मां बैठी थीं। बेटे को जीत का हीरो बनता देख मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। साइबारी ने दौड़कर अपनी मां को कसकर गले लगा लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक पल यह खूबसूरत दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर प्रशंसक भावुक हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि, ट्रॉफी जीतने से भी बड़ी खुशी मां के गले लगने में है।
कुछ लोगों ने इसे टूर्नामेंट का सबसे यादगार पल करार दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि एक सफल खिलाड़ी के पीछे उसकी मां की दुआएं और त्याग का कितना बड़ा योगदान होता है। यह वीडियो फुटबॉल फैंस के दिलों को जीत रहा है।
Les larmes de joie de Saibari dans les bras de sa maman après la qualification 🥹🇲🇦 pic.twitter.com/DoqtxnPRmR
— Le360 (@Le360fr) June 30, 2026
भौंकने की गजब कला: आदमी की आवाज सुन इकट्ठा हो गई कुत्तों की फौज , वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
शामली धर्मांतरण केस: घर वापसी के बाद अब मास्टरमाइंड मौलाना की तलाश, साजिश का हुकुम लेकर फरार है इरफान
पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 40 महंगे फोन लेकर फरार
65 इंच की TV का सीक्रेट ऑर्डर : बच्चे की शरारत देख मां का पारा हाई, वीडियो हुआ वायरल
88 साल का सूखा खत्म: एंटोनियो नुसा ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्वे के लिए किया जादुई गोल
आजादी के 76 साल बाद भी ‘कीचड़’ के रास्ते स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, बदहाल है शिक्षा की राह
IPL स्टार शशांक सिंह विवाद: नौकर से मारपीट के आरोपों पर क्रिकेटर ने खोली अपनी जुबान, बताई अपनी बड़ी भूल
सुलतानगंज के स्कूलों में बदला शिक्षा का फॉर्मूला : अब रटने के बजाय करके सीखने पर होगा जोर
मोदी मेरे जैसे हैं, सोते नहीं हैं : जब ट्रंप ने आधी रात को फोन करने की जिद की
केतन अग्रवाल मर्डर केस: भाई के खुलासे से उलझी सिया की गुत्थी, क्या सच में चेतन और सिया के बीच था प्यार ?