सुलतानगंज (भागलपुर): सुलतानगंज के सरकारी स्कूलों में अब रट्टा मार शिक्षा का दौर खत्म होने वाला है। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत विद्यालयों में बच्चों के समग्र विकास के लिए एक नई शिक्षण पद्धति लागू की जा रही है। अब पढ़ाई का मुख्य केंद्र किताब नहीं, बल्कि अनुभव होगा।
प्रखंड के विद्यालयों में अब पढ़िए-समझिए-करिए-सीखिए मॉडल अपनाया जाएगा। इसके लिए विज्ञान और गणित के शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। कार्यशाला में शिक्षकों को सिखाया गया कि कैसे ब्लैकबोर्ड से हटकर बच्चों को एक्टिव पार्टिसिपेशन (सक्रिय भागीदारी) के माध्यम से पढ़ाया जाए।
प्रखंड तकनीकी सदस्यों और संकुल समन्वयकों ने शिक्षकों को साक्ष्य-आधारित शिक्षण पद्धतियों के तकनीकी गुर सिखाए। शिक्षकों को माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे क्लासरूम की हर छोटी समस्या का समाधान तार्किक तरीके से ढूंढ सकें।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तनु कुमारी के अनुसार, हर स्कूल में बच्चों के सीखने के स्तर का नियमित मूल्यांकन होगा। जो बच्चे पिछड़ रहे हैं, उनके लिए विशेष रिमेडियल क्लास (सुधारात्मक कक्षाएं) चलाई जाएंगी। ज्ञान को किताबी दायरे से बाहर निकालकर उनके दैनिक जीवन और स्थानीय समस्याओं से जोड़ा जाएगा।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विज्ञान और गणित के शिक्षक अब अपने स्कूलों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) को अनिवार्य रूप से लागू करेंगे। इससे कठिन लगने वाले विषय अब खेल-खेल में सीखे जा सकेंगे। विभाग का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण इलाकों के बच्चे वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगे।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
बर्थराइट सिटीजनशिप: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का आदेश किया खारिज, अमेरिका में सुरक्षित हुआ जन्मजात नागरिकता का अधिकार
यूरोप बना आग का गोला : रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बेहाल महाद्वीप, अस्पतालों में भीड़ और कब्रिस्तानों में जगह कम
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देना होगा इस्तीफा? ऑपरेशन सिंदूर पर बढ़ा सियासी घमासान
राम नाम जपना, पराया माल अपना : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जयराम रमेश का मोदी सरकार पर तीखा हमला
सुल्तानगंज: नमामि गंगे घाट पर 15 वर्षीय किशोर की जलसमाधि, प्रशासन के दावों की खुली पोल
सस्ते टिकट में देखें वेलकम टू द जंगल , अक्षय कुमार की फिल्म पर बड़ा डिस्काउंट!
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू टलेगा? श्रेयस अय्यर के बयान से बड़ा सस्पेंस
क्या दिल्ली में हुआ 650 करोड़ का महाघोटाला ? AAP के गंभीर आरोपों पर BJP का पलटवार
इंग्लैंड दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार , नेट प्रैक्टिस का वीडियो हुआ वायरल
11 पारियों में 7 शतक: जिम्बाब्वे का नया रन मशीन जिसे आउट करना हुआ नामुमकिन