आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ इस बात से नाराज हैं कि शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला।
अब सबकी नजरें इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को डरहम में होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। क्या इस मैच में वैभव को मौका मिलेगा? कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस पर जो प्रतिक्रिया दी है, उसने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है।
नेट्स पर पसीना बहाते दिखे वैभव
मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में वैभव सूर्यवंशी ने जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम इंडिया के सभी प्रमुख गेंदबाजों का सामना किया, जिससे उम्मीद जगी थी कि उनका इंटरनेशनल सफर शुरू होने वाला है। हालांकि, प्रैक्टिस के बाद कप्तान का रुख कुछ और ही रहा।
कप्तान के बंधे हाथ ने बढ़ाई टेंशन
जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या वैभव को मौका मिलेगा, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से इनकार कर दिया। अय्यर ने कहा, हमारे हाथ बंधे हैं। हम अपनी योजनाएं सार्वजनिक नहीं कर सकते क्योंकि यह गोपनीय है। हम विरोधियों को पहले से अपनी रणनीतियां नहीं बता सकते।
खिलाड़ियों को सुरक्षा देना जरूरी
अय्यर ने वैभव की प्रतिभा को सराहा, लेकिन उन्हें टीम में जगह न मिलने के पीछे का तर्क भी दिया। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक व्यक्ति (वैभव) ने अच्छा प्रदर्शन किया है, बाकी खिलाड़ी भी फॉर्म में हैं। यह जरूरी है कि हम खिलाड़ियों को सुरक्षा का अहसास दिलाएं ताकि उनका आत्मविश्वास बना रहे।
जीतने वाली टीम पर भरोसा
कप्तान ने संकेत दिया कि वे उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो पहले भी टीम के लिए मैच जीत चुके हैं। उन्होंने कहा, जिन्होंने पिछला वर्ल्ड कप जिताया है, उन्हें पता है कि कब और कैसे प्रदर्शन करना है। टीम में संतुलन बनाए रखना और सबको आत्मविश्वास देना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
फिलहाल, कप्तान के इस बयान से यह साफ है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
It s not that only one individual (Vaibhav) has performed, others have performed too and it s important to back them for providing security to players.
— AdityaRRaj (@RR_for_LIFE) June 30, 2026
Both Captain and Coaches are justifying Vaibhav s exclusion nowpic.twitter.com/iER9u0Cp0s
ट्रेन में बर्थ का घमासान: महिला की सीट पर जमाया कब्ज़ा, छूने पर बोला- Don t Touch Me
रील बनाने की सनक में दरिंदगी: तेज रफ्तार ऑटो पर स्टंट करते युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, वीडियो देख भड़केंगे आप
Lock UPP 2: शिवांगी जोशी का टूटा दिल, तो गोविंदा के अफेयर्स पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स 2026: टीम इंडिया से बाहर हुई फ्लॉप विकेटकीपर, वर्ल्ड कप की नाकामी का मिला सिला
27 साल तक बच्चों को पढ़ाया ज्ञान , अब बुढ़ापे में समोसे बेचकर चला रहे घर
फीफा 2026: निर्णायक गोल दागते ही मां की गोद में पहुंचे फुटबॉलर, वीडियो देख भर आएंगी आपकी आंखें
क्या इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव करेंगे ओपनिंग? डरहम से आई ये बड़ी खबर
जेल के अंदर खत्म हुआ चंबल का आतंक : वसुंधरा राजे को दी थी महल उड़ाने की धमकी
मानसून की दमदार वापसी: 1500 किमी लंबी रेन बैंड से भीगेगा देश, इन राज्यों में अलर्ट जारी
चलती कार से फेंकी बोतल, विदेशी सैलानी ने सिखाया ऐसा सबक; वीडियो देख शर्मिंदा हुए लोग!