ट्रेन में बर्थ का घमासान: महिला की सीट पर जमाया कब्ज़ा, छूने पर बोला- Don t Touch Me
News Image

ट्रेन यात्रा के दौरान अक्सर सीट को लेकर विवाद की खबरें सामने आती हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो लोगों के गुस्से का कारण बन गया है। इस मामले में एक पुरुष यात्री ने सरेआम महिला की आरक्षित सीट पर कब्जा जमा लिया और उसे उठने से साफ इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लोअर बर्थ पर आराम से सो रहा है। जबकि उसी सीट की असली हकदार महिला बगल में परेशान खड़ी है। जब महिला और अन्य यात्रियों ने उसे उठने के लिए कहा, तो वह व्यक्ति उल्टा भड़क गया।

मुझे छूओ मत का अजीब तर्क जब एक अन्य यात्री ने उसे जगाने के लिए कंधे पर हाथ रखा, तो वह व्यक्ति गुस्से में चिल्लाया, Don t Touch Me (मुझे छुओ मत)। अपनी सीट पर कब्जा जमाए बैठे इस शख्स ने बेशर्मी की हद पार करते हुए महिला से कह दिया कि वह जाकर मिडिल बर्थ पर सो जाए।

टीटीई के आते ही बदले सुर विवाद बढ़ता देख टीटीई (TTE) को मौके पर बुलाया गया। पहले अकड़ दिखाने वाले इस शख्स के सुर टीटीई को देखते ही बदल गए। हालांकि, तब तक महिला और अन्य यात्री काफी अपमानित महसूस कर चुके थे। वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि यह व्यक्ति अपनी बात पर अड़ा रहा और लंबे समय तक सीट खाली करने को तैयार नहीं था।

जानें रेलवे का आधिकारिक नियम भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, मिडिल बर्थ के यात्री को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच सोने की अनुमति नहीं होती है। दिन के समय मिडिल बर्थ को नीचे गिराकर रखना होता है, ताकि लोअर बर्थ पर बैठे यात्री आराम से बैठ सकें।

सोने का आधिकारिक समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित है। दिन में यदि किसी को सोना है, तो वह केवल अपर बर्थ का उपयोग कर सकता है। इस वायरल घटना ने फिर से बहस छेड़ दी है कि क्या यात्रियों को सफर के दौरान बेसिक शिष्टाचार का पालन नहीं करना चाहिए?

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पांडव सेना का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार: दिल्ली से लौटते ही बिहटा में STF ने दबोचा, पत्नी ने वीडियो जारी कर जताई अनहोनी की आशंका

Story 1

राम नाम जपना, पराया माल अपना : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जयराम रमेश का मोदी सरकार पर तीखा हमला

Story 1

ट्रंप का भारत दौरा तय: जल्द ही नई दिल्ली पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, मोदी के साथ फिर दिखेगी जुगलबंदी

Story 1

भैंसे के सींग में फंसा था मासूम कटड़ा , शख्स की बहादुरी देख हैरान रह गई दुनिया

Story 1

मारपीट तो दूर, गाली भी नहीं देता... नौकर के आरोपों पर क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Story 1

देश को बर्बाद करने के लिए कॉकरोच और वायरस जैसी पार्टियां सक्रिय: नितिन नवीन

Story 1

स्पर नंबर 9 पर कछुआ चाल देख भड़कीं डीएम: बाढ़ सुरक्षा कार्यों में बरती तो नपेंगे इंजीनियर

Story 1

KSBKBT: पार्थ की मौत के बाद तुलसी पर लगा हत्या का आरोप, वीरानी परिवार में मचा कोहराम

Story 1

ट्रंप की विदेश नीति पर बरसे भारतीय मूल के सांसद, कहा- 30 साल में सबसे निचले स्तर पर भारत-अमेरिका संबंध

Story 1

आंधी का कहर: फिरोजाबाद में मौत का तांडव, ई-रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़; 5 की दर्दनाक मौत