हैदराबाद: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें कॉकरोच और वायरस की संज्ञा दी है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में कुछ ऐसी पार्टियां उभर रही हैं जिनका एकमात्र मकसद भारत को बर्बाद करना है।
टुकड़े-टुकड़े मानसिकता पर प्रहार नितिन नवीन ने स्पष्ट कहा कि ये वही लोग हैं जो देश को विभाजित करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएगा। उन्होंने ऐसी मानसिकता को देश की संस्कृति, संविधान और आत्मा के लिए खतरा बताया है।
युवा और जेन जेड की नई परिभाषा तेलंगाना दौरे पर छात्रों से संवाद करते हुए नवीन ने जेन जेड (Gen Z) को लेकर चल रही बहसों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत के युवा सत्ता-विरोधी नहीं हैं। जो युवा अपने करियर को रचनात्मक दिशा दे रहे हैं और स्टार्टअप या खेल के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं, वही असली जेन जेड हैं।
विदेशी ताकतों से सावधान रहने की अपील भाजपा अध्यक्ष ने उन लोगों की आलोचना की जो युवाओं को गुमराह करने और भड़काने का काम करते हैं। उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए बताया कि जिन युवाओं को कभी पत्थरबाजी के लिए इस्तेमाल किया जाता था, आज वही युवा रणजी ट्रॉफी जीत रहे हैं।
लोकतंत्र में विरोध का सही तरीका नवीन ने युवाओं को आगाह किया कि देश को दिशा देने का काम भारत का युवा ही करे, न कि कोई विदेशी शक्ति। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का विरोध लोकतांत्रिक दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए। विभाजनकारी नारों और देश विरोधी मानसिकता से दूर रहकर ही युवा भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं।
#WATCH | Warangal, Telangana | BJP National President Nitin Nabin says, New virus and cockroach like parties are emerging in the country with the aim to destroy it... They are the ones who want to break the country into pieces, and BJP worker will teach them a lesson... (29.06) pic.twitter.com/mGE7MijJ0M
— ANI (@ANI) June 30, 2026
चिकन नेक के करीब चीन की एंट्री! भारत की चिंताओं पर ड्रैगन ने दिया दो टूक जवाब
ट्रंप की विदेश नीति पर बरसे भारतीय मूल के सांसद, कहा- 30 साल में सबसे निचले स्तर पर भारत-अमेरिका संबंध
समुद्र के बीच बनेगा भारत का पहला ऑफशोर एयरपोर्ट: महाराष्ट्र की बदल जाएगी तस्वीर!
13 हजार की सैलरी, खाते में सिर्फ 3800 रुपये: ऑफिस में HR से भिड़ा कर्मचारी, वीडियो वायरल
बिहार में मानसून का डबल अटैक : 2 जुलाई तक आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में शिक्षा की नई सुबह: 1,042 सहायक शिक्षकों को मिली नियुक्ति, सीएम ने सौंपी जिम्मेदारी
स्कूल खुला तो छत गायब: बीकानेर में बड़ा हादसा टला, बच्चों की जान से खिलवाड़ पर भड़के ग्रामीण
कहीं उमस तो कहीं बारिश का दौर: एमपी के 40 जिलों में मानसून का इंतजार, 12 में अलर्ट जारी
माई-बाप को गाली दी तो फाड़ दूंगा : पुलिस से भिड़ा 15 साल का लड़का, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
पीलीभीत को 569 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, विस्थापितों को सौंपी नागरिकता