अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले के धनौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खेलते समय खुले बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निर्भय ने करीब 21 घंटे तक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दम तोड़ दिया। प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की तमाम कोशिशें मासूम को नहीं बचा सकीं।
अंधे कुएं में फंसा था बचपन निर्भय खेलते समय अचानक 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें हरकत में आईं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन बच्चे का बोरवेल की दीवार में बुरी तरह फंसना रेस्क्यू टीम के लिए सबसे बड़ी बाधा बना।
रेस्क्यू टीम के लिए थी बड़ी चुनौती NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान कई मुश्किलें आ रही थीं। बच्चा बोरवेल के अंदर पानी में था और उसकी बॉडी बोरवेल की दीवार से इस कदर चिपकी हुई थी कि हाथ डालने तक की जगह नहीं थी। अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दी दुखद पुष्टि करीब 21 घंटे की जद्दोजहद के बाद सुबह 3:30 बजे निर्भय को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत अंबाला सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव फिलहाल मासूम निर्भय के शव को अंबाला कैंटोनमेंट सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद प्रशासन ने धनौरा गांव में संबंधित बोरवेल को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर खुले बोरवेल की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Ambala, Haryana: NDRF Assistant Commandant Anil Kumar says, As I mentioned earlier, the biggest challenge was that the child was submerged in water. Another major challenge was the depth of the borewell...The child was tightly wedged against the inner wall of the borewell. There… pic.twitter.com/M076aQoCrK
— IANS (@ians_india) June 30, 2026
पानी मांग रही महिला को विधायक ने थमाई 10 रुपये की बोतल, वीडियो वायरल
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला: CCTV फुटेज से मचा हड़कंप, सुवेंदु और भाजपा पर बरसे टीएमसी सांसद
लॉक अप 2: आकांक्षा चमोला की बाइसेक्सुअलिटी पर हुआ बड़ा खुलासा, कंटेस्टेंट के खुलासे से मचा हड़कंप
क्या इंग्लैंड सीरीज में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? श्रेयस अय्यर ने पत्ते खोलते हुए दिया बड़ा बयान
महिला T20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया की खिताबी दहाड़, 8वीं बार फाइनल में बनाई जगह
1 जुलाई से बदल गए ये 8 बड़े नियम: आपकी जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता
मैक्सिको में 5.7 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप: क्या सुनामी का है खतरा?
मनरेगा का अंत, VB-G RAM G का आगाज: अब 125 दिन के रोजगार और बढ़ी हुई दिहाड़ी की गारंटी
हमने जाल बिछा लिया है : वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा
अंबाला: 21 घंटे तक मौत से जंग लड़ता रहा 4 साल का मासूम, बोरवेल से मिली निर्भय के शव की दुखद खबर