अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों पर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसने भारत की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। गोर ने दावा किया कि ट्रंप, मोदी को अपना करीबी दोस्त मानते हैं।
फोन कॉल का वह किस्सा राजदूत ने बताया कि हाल ही में मियामी में एक यूएफसी (UFC) इवेंट के दौरान ट्रंप ने उन्हें अचानक मोदी को फोन लगाने को कहा। जब गोर ने याद दिलाया कि भारत में सुबह के 6 बज रहे हैं, तो ट्रंप ने बेझिझक कहा, वह उठ जाएंगे, वह मेरे जैसे हैं। हालांकि, कॉल बाद में शेड्यूल की गई, लेकिन गौर का कहना है कि यह दोनों नेताओं के बीच के गहरे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है।
कांग्रेस का तीखा प्रहार इस दावे के सामने आते ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या मोदी कभी ट्रंप को बिना बुलाए सुबह 6 बजे फोन कर सकते हैं? खेड़ा ने खुद जवाब देते हुए कहा, सपने में भी नहीं।
मालिक और अधीनस्थ वाला रिश्ता? पवन खेड़ा ने इस पूरे घटनाक्रम को ढोंग और धोखा करार दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि असलियत यह है कि मोदी को ट्रंप से मिलने के लिए अनुमति मांगनी पड़ती है। खेड़ा ने इसे बराबरी का रिश्ता नहीं, बल्कि मालिक और अधीनस्थ जैसा व्यवहार बताया। उन्होंने इसे भारत के लिए शर्मनाक स्थिति करार दिया।
रणनीतिक साझेदारी पर जोर विवाद के बीच, राजदूत सर्जियो गोर ने साफ किया कि अमेरिका भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रंप प्रशासन व्यापार, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर ठोस कदम उठा रहा है।
तमाम राजनीतिक खींचतान के बीच, यह वाकया एक बार फिर भारत और अमेरिका के शीर्ष स्तर पर कूटनीतिक रिश्तों के समीकरणों पर बहस छेड़ गया है।
Can Modi make an unsolicited call to Trump at 6 a.m and expect him to answer? Not even in his dreams.
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 30, 2026
Instead, the equation is the opposite: Modi has to ask Trump, Sir, may I see you, please?
That s not how equals interact. That s how a master treats a vassal.
The… pic.twitter.com/gVVDeXJnbD
श्रावणी मेले की तैयारियों का लिटमस टेस्ट: डीएम अलंकृता पांडेय आज सुलतानगंज में करेंगी पहली बार निरीक्षण
खगड़िया में 7.55 लाख की सड़क दो साल में ही जमींदोज, भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप
तपती गर्मी में बाबा को ठंडक का अहसास: खगड़िया के शिवभक्त ने कंधे पर उठाया 4 फीट का विशाल पंखा
सेशेल्स में गूंजा असम रेजिमेंट का बदलूराम : जब धुन सुनकर गर्व से तन गए पीएम मोदी
मधेपुरा में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 24 घंटे में 16 गिरफ्तार, वारंटियों में मचा हड़कंप
चीन की चुनौती का जवाब: अमेरिका ने माना, भारत ही एकमात्र देश जो दे सकता है कड़ी टक्कर
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के वकील का भाई के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, कानूनी जंग हुई तेज
सोया चंक्स बनाम अंडा: प्रोटीन की लड़ाई में कौन है असली विजेता?
PoK में बगावत की आग: सप्लाई बहाल करो वरना... , शहबाज सरकार को मिला अल्टीमेटम
दीपों की दिव्य आभा से अलौकिक हुआ उत्तरवाहिनी गंगा तट, उमड़ा आस्था का सैलाब