खगड़िया: सरकारी योजनाओं की पोल खोलती एक तस्वीर मानसी प्रखंड की बलहा पंचायत से सामने आई है। करीब दो साल पहले 7.55 लाख रुपये की लागत से बनी नाला सह पीसीसी सड़क अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। सड़क बदहाल है और ग्रामीण सुविधाओं के बजाय नरक जैसी स्थितियों में जीने को मजबूर हैं।
निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल यह मामला छोटी बलहा वार्ड संख्या-5 का है। 15वीं वित्त आयोग की राशि से विद्यानंद महतो के घर से मुख्य सड़क तक यह निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानक की अनदेखी की गई। नतीजा यह हुआ कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद ही उखड़ने लगी और अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
जलजमाव ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें सड़क के साथ बने नाले का निर्माण भी पूरी तरह दोषपूर्ण है। सही ढलान न होने के कारण नाले का गंदा पानी निकासी के बजाय सड़क पर ही जमा रहता है। आलम यह है कि लोगों का पैदल चलना और बाइक निकालना दूभर हो गया है। जलजमाव के कारण मोहल्ले में हर समय बदबू फैली रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने इस परियोजना को सरकारी धन की बर्बादी करार दिया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते तकनीकी मानकों का पालन किया गया होता, तो आज यह स्थिति नहीं होती। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को चिह्नित करने और सड़क की मरम्मत के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
क्या जागेगा प्रशासन? लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को सुविधा के नाम पर केवल परेशानी मिली है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि शिकायत के बाद विभाग क्या कदम उठाता है। बरसात का मौसम नजदीक है और यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो स्थानीय निवासियों की मुश्किलें और बढ़ना तय है।
दिव्या हत्याकांड में नया मोड़, वायरल वीडियो में छात्रा ने पहले ही जताई थी जान का खतरा.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 29, 2026
पूरी खबर यहां पढ़ें: https://t.co/Pj8ra6FU3b#BiharNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #prabhatkhabar pic.twitter.com/relQqIBMcw
अगर मैं मुस्लिम होता तो जेल में होता : अभिजीत दिपके के बयान ने छेड़ी नई सियासी बहस
चीन को टक्कर देने वाला इकलौता देश भारत: अमेरिकी अधिकारी ने माना भारतीय टैलेंट का लोहा
उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका! ऑपरेशन टाइगर के तहत आदित्य के बेहद करीबी नेता शिंदे गुट में शामिल
भागलपुर सदर अस्पताल का नया ओपीडी शेड्यूल जारी: अब मरीजों को मिलेगी समय पर चिकित्सा सुविधा
UIDAI का बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप हुआ बंद, अब नए Aadhaar App से होंगे आपके सभी काम
दक्षिण अफ्रीका में डेथ वारंट का खौफ: लाठियां लिए सड़कों पर उतरी भीड़, 25 हजार विदेशियों ने छोड़ा देश
भारत दुनिया के मुश्किल इलाके में है... , अमेरिकी राजदूत ने क्यों जताई चिंता?
भागलपुर: 11.66 करोड़ मिलने के बाद भी फाइल में कैद बस स्टैंड का सपना, कब मिलेगी जाम से मुक्ति?
क्या हाउस ऑफ द ड्रैगन ने चुराया टर्किश ड्रामे का सीन? वायरल वीडियो ने बढ़ाई मेकर्स की मुश्किलें
चंपत राय की शाही सुरक्षा कवच: 12 करोड़ की प्राइवेट आर्मी और चढ़ावे की चोरी का रहस्य!