सुलतानगंज: सावन की आहट के बीच सुलतानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर देवघर जाने वाले कांवरियों की भीड़ में सोमवार को एक बेहद अनूठी तस्वीर देखने को मिली। खगड़िया के रहने वाले सुधांशु बम इस बार बाबा बैद्यनाथ के लिए सिर्फ गंगाजल ही नहीं, बल्कि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक अनोखा उपहार लेकर निकले हैं।
कंधे पर चार फीट का तार का पंखा सुधांशु ने अपने कंधे पर गंगाजल के कलश के साथ-साथ लोहे के तार और ताड़ के पत्तों से बना लगभग चार फीट ऊंचा एक विशाल पंखा (चंवर) ले रखा है। अपनी इस अनोखी कांवड़ के कारण वे रास्ते भर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। राहगीर रुक-रुक कर उनके साथ तस्वीरें ले रहे थे और उनकी इस श्रद्धा को निहार रहे थे।
बाबा को भी लगती होगी गर्मी अपनी इस कठिन पदयात्रा के पीछे की भावना साझा करते हुए सुधांशु कहते हैं, भीषण गर्मी में हर कोई बेहाल है। मुझे लगा कि गर्भगृह में भक्तों की भारी भीड़ के बीच मेरे बाबा भी तपिश महसूस करते होंगे। इसलिए मैंने उन्हें विश्राम देने के लिए हाथ से यह पंखा तैयार किया है। मैं बाबा की कपूर आरती और शृंगार के समय चंवर डुलाकर उनकी सेवा करना चाहता हूं।
हर पूर्णिमा पर अनोखी साधना सुधांशु की शिवभक्ति का यह कोई पहला उदाहरण नहीं है। वे बताते हैं कि वे साल की प्रत्येक पूर्णिमा पर सुलतानगंज से देवघर तक की कठिन यात्रा अलग-अलग स्वरूपों में पूरी करते हैं। कभी वे दंडवत यात्रा करते हैं, तो कभी डाक बम के रूप में। उनकी यह साधना किसी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह बाबा के प्रति समर्पित है।
शिवमय हुआ कांवरिया पथ भले ही श्रावणी मेला आधिकारिक रूप से 30 जुलाई से शुरू होना है, लेकिन अभी से ही कांवरिया पथ पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं। सोमवार को सुधांशु की इस खास यात्रा ने पूरे माहौल को और अधिक शिवमय बना दिया। नेपाल से लेकर बिहार और झारखंड तक से भक्त बाबा की एक झलक पाने के लिए लगातार सुलतानगंज पहुंच रहे हैं।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
यूरोप में अग्निपरीक्षा : सूरज की तपिश में पक रहा खाना, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गार्डन सिटी से गार्बेज सिटी बनी बेंगलुरु, किरण मजूमदार-श ने अर्बन प्लानिंग पर उठाए सवाल
एशियन गेम्स 2026: टीम इंडिया से बाहर हुई फ्लॉप विकेटकीपर, वर्ल्ड कप की नाकामी का मिला सिला
11 पारियों में 7 शतक: जिम्बाब्वे के इनोसेंट कइया की बल्लेबाजी से मचा हड़कंप, बांग्लादेश बैकफुट पर
पीलीभीत को 569 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, विस्थापितों को सौंपी नागरिकता
क्या दिल्ली में हुआ 650 करोड़ का महाघोटाला ? AAP के गंभीर आरोपों पर BJP का पलटवार
मौत के मुंह से निकले 6 मछुआरे: उफनते समंदर में भारतीय कोस्ट गार्ड बना देवदूत
मानसून का तांडव: उत्तर से मध्य भारत तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
मानवता शर्मसार: लावारिस शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी में ले जाने पर मचा बवाल
ट्रंप की विदेश नीति पर बरसे भारतीय मूल के सांसद, कहा- 30 साल में सबसे निचले स्तर पर भारत-अमेरिका संबंध