भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का डंका अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रहा है। वाशिंगटन में दिए गए एक बड़े बयान ने बीजिंग की नींद उड़ा दी है। अमेरिका ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि चीन के आर्थिक और तकनीकी वर्चस्व को चुनौती देने की क्षमता अगर किसी देश में है, तो वह केवल भारत है।
इंजीनियरिंग पावर का लोहा अमेरिकी विदेश विभाग के अंडर सेक्रेटरी, जैकब हेलबर्ग ने भारत की इंजीनियरिंग क्षमता की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जो चीन को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण भारत का विशाल टैलेंट पूल और कुशल वर्कफोर्स है।
सप्लाई चेन और भारत की भूमिका हेलबर्ग ने कहा कि वर्तमान ग्लोबल सप्लाई चेन का ढांचा कुछ चुनिंदा देशों पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भर है, जो भविष्य के लिए जोखिम भरा है। इसलिए, दुनिया को चीन पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी। इस रणनीति में भारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद और प्रमुख साझेदार बनकर उभरा है।
लोकतंत्र और साझा मूल्य अमेरिका ने भारत को चुनने के पीछे की वजहों को भी गिनाया है। जैकब हेलबर्ग के अनुसार, भारत और अमेरिका के लोकतांत्रिक मूल्य एक समान हैं। इसके अलावा, भारत की मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था, इंजीनियरों की बड़ी फौज, खनिजों की रिफाइनिंग क्षमता और तेज़ी से बढ़ता टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम उसे दुनिया के लिए अपरिहार्य बनाता है।
AI और भविष्य की तकनीक हेलबर्ग ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और नई टेक्नोलॉजी को लेकर गहरा सहयोग है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत केवल टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि एप्लीकेशन लेयर पर बड़ा योगदान देने वाला देश बन गया है।
चीन की बढ़ती परेशानी अमेरिका का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर चीन के बढ़ते एकाधिकार को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। भारत को चीन का विकल्प और विश्वसनीय साझेदार बताए जाने से बीजिंग के सत्ता गलियारों में हलचल मचना तय है। यह बयान स्पष्ट करता है कि आने वाले समय में विश्व अर्थव्यवस्था और तकनीकी क्षेत्र की कमान में भारत की भूमिका निर्णायक होगी।
#WATCH | Washington DC | At the IX USISPF Leadership Summit 2026, US Under Secretary of State for Economic Growth Jacob Helberg says, ... India obviously is the only country on earth that fundamentally rivals China with respect to the depth of its engineering workforce and… pic.twitter.com/7aQJeTgoJO
— ANI (@ANI) June 29, 2026
अयोध्या में सियासी पारा: राम मंदिर दर्शन के लिए निकले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा, अजय राय नजरबंद
खगड़िया में 7.55 लाख की सड़क दो साल में ही जमींदोज, भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप
रील बनाने की सनक में दरिंदगी: तेज रफ्तार ऑटो पर स्टंट करते युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, वीडियो देख भड़केंगे आप
राम मंदिर ट्रस्ट पर ओवैसी का तीखा तंज: मुसलमान होता तो एनकाउंटर हो जाता
मोदी मेरी तरह हैं, वह सोते नहीं हैं : जब ट्रंप ने सुबह 6 बजे पीएम को फोन लगाने की जिद की
यूपी की सियासत में हलचल: सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर का इस्तीफा, क्या रुचि वीरा से विवाद बना वजह?
क्रिकेट आपको हमेशा मिस करेगा : बेन स्टोक्स के संन्यास पर भावुक हुए युवराज सिंह, कही दिल छूने वाली बात
मटन-दही का मौत का भोज : नासिक में बुजुर्ग महिला की गई जान, पति वेंटिलेटर पर
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड बचाने के मिशन पर निकली हरमनप्रीत की सेना , टीम इंडिया का ऐलान
श्रावणी मेले की तैयारियों का लिटमस टेस्ट: डीएम अलंकृता पांडेय आज सुलतानगंज में करेंगी पहली बार निरीक्षण