महिला टी20 विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब अगले बड़े मिशन के लिए तैयार है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर चुनौती हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में चुनी गई इस 15 सदस्यीय टीम पर स्वर्ण पदक (Gold Medal) बचाने का भारी दबाव होगा। साल 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर ऐतिहासिक गोल्ड जीता था। अब जापान में टीम इंडिया एक बार फिर उसी सफलता को दोहराने के इरादे से उतरेगी।
अनुभव और युवाओं का मिश्रण चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और नए चेहरों का बेहतरीन तालमेल बिठाया है। मुख्य बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पर होगी। विकेटकीपिंग का मोर्चा ऋचा घोष संभालेंगी।
गेंदबाजी विभाग में अनुभवी दीप्ति शर्मा, राधा यादव और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को मुख्य भूमिका दी गई है। इनके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में चमकने वाली जी. कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।
श्रेयांका पाटिल की फिटनेस पर सस्पेंस स्टार स्पिन ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को टीम में तो चुना गया है, लेकिन उनके खेलने पर अभी संशय बरकरार है। उनका चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन है। मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह जापान की यात्रा कर सकेंगी।
कब और कहां होंगे मुकाबले? एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का रोमांच 17 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नागोया के कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। कुल 8 टीमें इस खिताबी जंग में हिस्सा लेंगी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल*, राधा यादव और नंदनी शर्मा।
🚨 News 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 30, 2026
India Women s squad announced for the 2026 #AsianGames in September.
More Details ▶️ https://t.co/JagEsizajH#TeamIndia pic.twitter.com/jJGddVSr17
क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड डीजी पिता पर रसोइए को पीटने का आरोप, FIR दर्ज
जूस के नाम से ही आने लगेगी घिन: आम का जूस बनाने का यह वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
खगड़िया में 7.55 लाख की सड़क दो साल में ही जमींदोज, भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप
कहीं उमस तो कहीं बारिश का दौर: एमपी के 40 जिलों में मानसून का इंतजार, 12 में अलर्ट जारी
कंगाल पाक की गीदड़भभकी: पानी के लिए दिखाए तेवर, तो भारत ने दिया कड़ा जवाब
दारा सिंह ने पहले ही भांप लिया था खतरा: विंदू और फराह नाज की शादी पर पिता की चेतावनी और फिर वो गड़बड़
11 पारियों में 7 शतक: जिम्बाब्वे का नया रन मशीन जिसे आउट करना हुआ नामुमकिन
वायरल वीडियो: धान के खेतों में साही के साथ दौड़ती मासूम, लोग बोले- यही है असली डिज्नी प्रिंसेस
सिंधु जल विवाद: भारत को पानी पर दी हाथ काटने की धमकी, बौखलाया पाकिस्तान
IPL स्टार शशांक सिंह के लिए बढ़ी मुश्किलें, कुक को बंधक बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज