अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और जमीन घोटालों के मामले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहा। पार्टी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अयोध्या दौरे से पहले ही प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने नेताओं को घरों में रोका कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूपी अध्यक्ष अजय राय कर रहे थे। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल थे। दौरे की भनक लगते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। प्रयागराज में कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि उन्हें अयोध्या जाने से रोका जा सके।
होटल से हिरासत में लिए गए अजय राय अयोध्या पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को प्रशासन ने उनके होटल से ही हिरासत में ले लिया। राय ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें जबरन होटल से बाहर निकालकर जीप में ले गई। उन्होंने इस कार्रवाई को बीजेपी की तानाशाही करार देते हुए कहा कि आस्था पर पहरा लगाना निंदनीय है।
चढ़ावा चोरों को डर क्यों? हिरासत में लिए जाने के बाद अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सब कुछ पारदर्शी है, तो प्रशासन राम भक्तों को दर्शन करने से क्यों रोक रहा है? उन्होंने कहा, अयोध्या में घोटाले करने वाले डर गए हैं। हम न रुकेंगे और न ही झुकेंगे, यह लड़ाई जारी रहेगी।
पत्नी रीना राय ने जताई चिंता अजय राय की पत्नी रीना राय ने पति की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सरकार अजय राय की आवाज दबाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उन्हें कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार की होगी।
विपक्ष का विरोध जारी केवल अजय राय ही नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी समेत कई अन्य पदाधिकारियों को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताया है और इसे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया है। फिलहाल अयोध्या में सुरक्षा चाक-चौबंद है और सियासी तनातनी अपने चरम पर है।
*UP Congress chief Ajay Rai allegedly arrested in Ayodhya ahead of Ram Mandir visit; attacks BJP over dictatorship
— ANI Digital (@ani_digital) June 30, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/mMIURWPEpL#UP #Congress #AjayRai #RamMandir #BJP pic.twitter.com/JVwt1arEYu
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े रुख से बौखलाया पाकिस्तान, मंत्री ने दी हाथ काटने की धमकी
पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR: कुक ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप
जो हमारे हिस्से के पानी पर दावा करेगा, उसके हाथ काट देंगे , पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी
मानवता शर्मसार: लावारिस शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी में ले जाने पर मचा बवाल
भारतीय सेना की बाज बटालियन : आसमान से दुश्मनों पर रखेगी पैनी नजर
PoK में खूनी खेल: पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से बरसाए बम, प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की साजिश
वह सोते नहीं हैं, मोदी जाग गए होंगे : ट्रंप ने सुबह 6 बजे ही लगाने को कहा फोन, अमेरिकी दूत ने खोला राज
ट्रंप का दोहा दावा और ईरान का साफ इनकार : क्या होर्मुज संकट पर कूटनीतिक गतिरोध जारी?
भीख का कटोरा लेकर नहीं गए थे PM : चीन दौरे पर उठे सवालों पर भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 19 घायल