बिहार की राजनीति में रिशुश्री टेंडर घोटाले ने उबाल ला दिया है। बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के वरिष्ठ नौकरशाहों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रहे ‘टेंडर राज’ और अधिकारियों की मिलीभगत की पोल खोलते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आनंद किशोर ‘सबसे बड़े माफिया’: सुधाकर सिंह सांसद सुधाकर सिंह ने सीधे तौर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर पर हमला बोला है। उन्होंने आनंद किशोर को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार देते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा विभाग के घोटालों की नींव उन्हीं के कार्यकाल में पड़ी थी। सुधाकर सिंह के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं की अनियमितताओं के पीछे भी यही नेटवर्क सक्रिय था।
दीपक कुमार और 9 आईएएस अधिकारी घेरे में सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार को भी इस घोटाले का एक बड़ा हिस्सा बताया। सांसद का आरोप है कि दीपक कुमार ने आनंद किशोर को इन घोटालों में पूरी सरपरस्ती (संरक्षण) दी है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे ‘सिस्टम’ में कुल 9 आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जो मिलकर बिहार में टेंडर लूटपाट का खेल चला रहे हैं।
कोर्ट की निगरानी में हो जांच राजद सांसद ने राज्य की जांच एजेंसियों पर भरोसा जताने से इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। उनके अनुसार, प्रशासनिक जांच से सच सामने नहीं आएगा, केवल न्यायिक हस्तक्षेप ही ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ कर सकता है।
रिशुश्री का साम्राज्य और ईडी की एंट्री इस घोटाले की धुरी ठेकेदार रिशुश्री है। 2023 में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गया। ईडी की छापेमारी में करोड़ों की नकदी, सोना और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले। रिशुश्री ने महज 7-8 वर्षों में दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक अकूत संपत्ति खड़ी कर ली थी।
अफसरों की विदेश यात्राओं से खुला राज एसवीयू (SVU) की जांच में खुलासा हुआ कि रिशुश्री ने अफसरों को महंगे विदेश दौरों पर भेजा, जिसके बदले उसे मनचाहे टेंडर दिए गए। आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और उन संपत्तियों की पड़ताल कर रही हैं जो इस भ्रष्टाचार की कमाई से बनाई गई हैं।
*बिहार में ED द्वारा IAS आनंद किशोर पर कथित रूप से लगाये गए आरोपों पर सरकार द्वारा किए जा रहे बचाव के मुद्दे पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संबोधन… pic.twitter.com/TV3fsidCZK
— Sudhakar Singh (रोज़गार जहाँ, वोट वहाँ) (@_Sudhaker_singh) June 29, 2026
मेरे पास लड़ने की ताकत नहीं बची : बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, पत्नी से हुई बातचीत के बाद लिया फैसला
अखिलेश के सामने पैर रखकर बैठे रेवती रमण सिंह: क्या ये सम्मान या अपमान? जानें तस्वीर के पीछे का पूरा सच
150 की बेडशीट, 450 का बिल: दिल्ली सरकार पर खरीद में करोड़ों के महा-घोटाले का आरोप
क्या गाजा के लिए आंसू बहाने वाली सोनिया गांधी ने कभी 1984 की पीड़ित सतनामी बाई का हाल जाना? आरपी सिंह का तीखा हमला
13 हजार की सैलरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये: जवाब मांगने गए कर्मचारी को HR ने कहा- बाहर निकलो
मॉल में बच्चों को बॉल पिट या ट्रैम्पोलिन पर भेजने से पहले हो जाएं सावधान, लापरवाही से हो सकती है गंभीर चोट
गिल्ली-डंडा का स्पेनिश अवतार: बिलार्डा खेल का वीडियो देख पुरानी यादों में खोए भारतीय
ENG vs IND: क्या टूट जाएगा भारत का 10 साल पुराना विजय रथ? इंग्लैंड में श्रेयस अय्यर की अग्निपरीक्षा
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी! मुरादाबाद में CM योगी के बयान ने गरमाई सियासत
पीलीभीत को 569 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, विस्थापितों को सौंपी नागरिकता