टोंक में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक बार फिर कड़ा और बेबाक अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम बातें कहीं।
शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल मदन दिलावर ने शिक्षकों के मर्यादित व्यवहार पर जोर देते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षक का हर क्रियाकलाप बच्चों पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक की उपस्थिति, उनके काम करने का तरीका और उनका आचरण बच्चों के भविष्य को तय करता है।
निकम्मे शिक्षकों पर बरसे मंत्री शिक्षा मंत्री ने उन सरकारी शिक्षकों की क्लास लगाई जो अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाते हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, जो शिक्षक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेज रहे हैं, वे निकम्मापन कर रहे हैं। वे खुद तो सरकारी वेतन ले रहे हैं, लेकिन अपने बच्चों को उन लोगों से पढ़वा रहे हैं जिन्होंने न एसटीसी की है, न बीएड।
नए नियमों से शिक्षकों में नाराजगी दिलावर ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा लाए गए नए नियमों से शिक्षक उनसे नाराज हैं। उन्होंने कहा, अध्यापक मुझसे नाराज हैं कि मैं अजीब नियम लाता हूं। कभी स्कूल में मोबाइल पर पाबंदी, कभी शराब-गुटका खाने वालों की लिस्ट मांगना, तो कभी परीक्षा में पासिंग मार्क्स की अनिवार्यता। लेकिन ये सब बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी है।
परीक्षा परिणामों की पोल खोली मंत्री ने सरकारी स्कूलों में 100 प्रतिशत रिजल्ट के दावों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 80 अंक के पेपर में महज 13 नंबर लाने वाले छात्र को पास दिखाकर शिक्षक कॉलर ऊंची करके घूमते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब ऐसी ढिलाई नहीं चलेगी, सुधार अनिवार्य है।
सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं स्वच्छता अभियान पर बात करते हुए दिलावर ने कहा कि राजस्थान को साफ-सुथरा देखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता में कोताही बरतने वाले को एक बार चेतावनी दी जाएगी, उसके बाद सीधा एक्शन होगा।
किसी का लिहाज नहीं करेंगे मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि कार्रवाई के मामले में वे किसी का भी लिहाज नहीं करेंगे। चाहे वह उनके समाज का हो या किसी प्रभावशाली मंत्री के खेमे का, नियमों को तोड़ने वालों को दंड भुगतना ही होगा। उन्होंने कहा, मैं खटीक हूं, मैं नियमों के साथ समझौता नहीं करूंगा।
टोंक
— Madan Dilawar (@madandilawar) June 28, 2026
आज श्री खटीक समाज अधिकारी-कर्मचारी समिति द्वारा आयोजित षष्ठम् जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर समाज की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मेरे साथी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री श्री… pic.twitter.com/sMA41A1eYC
बिहार टेंडर घोटाला: तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- बड़ी मछलियों को क्यों बचाया जा रहा?
अपने गिरेवान में झांके पाक : कराची धमाके में भारत का नाम घसीटने पर नई दिल्ली का करारा जवाब
अंगूठा छाप से लेकर सर्टिफाइड घोटाला चोर तक: तेजस्वी बनाम बीजेपी का सियासी संग्राम
IPL 2026 के स्टार: कौन हैं प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे, जिन्हें मिला टीम इंडिया में डेब्यू का मौका?
अकील हुसैन की ऐतिहासिक हैट्रिक भी नहीं बचा पाई जीत, आखिरी गेंद पर निखिल चौधरी ने पलटा मैच
परमाणु बमवर्षकों की उड़ान से दहला इंडो-पैसिफिक, चीन-रूस की जुगलबंदी से ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें
BJP का दक्षिण मिशन 2027 : नितिन नवीन ने तेलंगाना से भरी हुंकार, कांग्रेस-BRS को दी चुनौती
CJP प्रोटेस्ट: सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, लेकिन अभिजीत दीपके क्यों हैं दूर? जानें क्या है वजह
IND vs IRE: डेब्यू मैच में प्रिंस यादव का कहर, आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रनों का लक्ष्य
काशी से पुरी तक: 11 दिनों के डिवाइन टूर का मौका, IRCTC लाया शानदार मौका