क्या आप भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के कुछ पल और आध्यात्मिक शांति की तलाश में हैं? अब आप अपने परिवार के साथ भारत के सबसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। भारतीय रेलवे (IRCTC) 11 दिनों और 10 रातों का एक विशेष डिवाइन ईस्ट टेंपल टूर लेकर आया है, जहाँ आपको बस अपना बैग पैक करना है।
सफर की शुरुआत और बोर्डिंग की सुविधा यह यात्रा 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। टूर के लिए स्पेशल ट्रेन दिल्ली सफदरजंग से रवाना होगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार गाजियाबाद, टूंडला जंक्शन, कानपुर और प्रयागराज से ट्रेन में सवार हो सकते हैं। वापसी में पटना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई अन्य स्टेशनों पर डी-बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध है।
इन पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन यह टूर भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का संगम है:
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? इस पैकेज में ट्रेन का सफर, लोकल स्तर पर बस की सुविधा, होटल और खान-पान की पूरी व्यवस्था शामिल है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा के दौरान टूर गाइड मौजूद रहेगा और सभी का ट्रैवल इंश्योरेंस भी कराया जाएगा। IRCTC के नियम अनुसार, हर दो बुकिंग पर एक लोअर बर्थ सुनिश्चित की जाएगी।
किराया और पैकेज की जानकारी भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत किराये में लगभग 33% की छूट दी गई है। यात्रा में तीन क्लास (AC-I, AC-II, AC-III) उपलब्ध हैं:
(नोट: 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए अलग रियायती किराया लागू है।)
किश्तों में पेमेंट की सुविधा यदि आप एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, तो IRCTC ने किस्तों में पेमेंट की सुविधा दी है। कुल राशि का केवल 25% देकर आप अपनी बुकिंग पक्की कर सकते हैं। शेष राशि का भुगतान यात्रा से पूर्व करना होगा। बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर विजिट करें।
*A journey that transcends distance and touches the soul. The Divine East Temple Tour isn’t just a trip; it’s a 11-day immersion into India’s most sacred heritage sites, all wrapped in the refined comfort of our Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train. pic.twitter.com/Kny5RFPaJR
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) June 25, 2026
CJP प्रोटेस्ट: सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, लेकिन अभिजीत दीपके क्यों हैं दूर? जानें क्या है वजह
BWF US Open 2026: किदांबी श्रीकांत का फाइनल में दम, रौनक और देविका का सफर थमा
प्यार, धोखा और गहरा जख्म: हर्षद चोपड़ा ने 14 साल बाद तोड़ी चुप्पी, बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड की सच्चाई आई सामने
जमालपुर स्टेशन पर सीनियर डीसीएम का एक्शन मोड : अव्यवस्था देख अधिकारियों को लगाई फटकार
भारत के तीन किशोरों का कमाल: इमली के बीज से बनाया माइक्रोप्लास्टिक का तोड़, जीता दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आठों आरोपियों के घरों पर एक साथ रेड, 79.85 लाख बरामद, क्या है पूरा मामला?
खाकी को चुनौती, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: बदायूं में युवक का अहंकार देख सन्न रह गई पुलिस
अभिषेक शर्मा के दीवाने हुए फैंस: फीमेल फैन ने हाथ पर लिया ऑटोग्राफ, टैटू बनवाने की जताई इच्छा!
बेंगलुरु में खौफनाक हादसा: बाइक सवार के सिर पर गिरी पेड़ की सूखी डाल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सऊदी अरब में बड़ा विमान हादसा: अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत