बैडमिंटन कोर्ट पर भारत के दिग्गज शटलर किदांबी श्रीकांत ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। अमेरिका के फुलर्टन में चल रही यूएस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप (BWF Super 300) में श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साल 2026 के अपने पहले फाइनल में जगह बना ली है।
पांचवीं वरीयता प्राप्त 33 वर्षीय श्रीकांत ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के युदाई ओकिमोतो को कड़ी टक्कर दी। 1 घंटे 12 मिनट तक चले इस कड़े संघर्ष में श्रीकांत ने 22-20, 15-21, 21-19 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान खेल भावना का परिचय देते हुए श्रीकांत ने खुद एक अंक के खिलाफ जाकर अंपायर के फैसले को सुधरवाया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण था। पहले गेम में 17-11 की बढ़त गंवाने के बावजूद श्रीकांत ने अनुभव का इस्तेमाल कर गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने वापसी की, लेकिन निर्णायक तीसरे गेम में श्रीकांत ने धैर्य बनाए रखा और 21-19 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।
अब खिताबी मुकाबले में श्रीकांत का सामना चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगा। यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है, क्योंकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दोनों खिलाड़ी 1-1 की बराबरी पर हैं। सु ली यांग वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में भारत के युवा सितारे रौनक चौहान को हराया है।
टूर्नामेंट में भारत के लिए दिन मिलाजुला रहा। 19 साल के युवा क्वालीफायर रौनक चौहान, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-6 खिलाड़ी को हराकर सनसनी फैलाई थी, सेमीफाइनल में सु ली यांग के सामने 21-17, 21-19 से हार गए। वहीं, महिला सिंगल्स में देविका सिहाग ने भी जोरदार शुरुआत की और पहला गेम जीता, लेकिन अंत में उन्हें डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन के खिलाफ 15-21, 21-11, 21-15 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
भले ही रौनक और देविका फाइनल की दहलीज पर रुक गए, लेकिन उनके प्रदर्शन ने भारतीय बैडमिंटन के भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगा दी हैं। अब पूरे देश की नजरें श्रीकांत पर टिकी हैं कि क्या वे इस साल का अपना पहला खिताब अपने नाम कर पाएंगे।
Kidambi Srikanth 🇮🇳 and Yudai Okimoto 🇯🇵 go all out for a spot in the finals.#BWFWorldTour #USOpen2026 pic.twitter.com/CCqCJFxuOm
— BWF (@bwfmedia) June 28, 2026
अंतरिक्ष में छत्तीसगढ़ का डंका: 14 साल की महिमा राजपूत का ShakthiSAT मिशन में चयन, 108 देशों में करेंगी भारत का नेतृत्व
पुल नहीं, कीचड़ और नदी: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को खटिया पर लादकर पार कराया गया रास्ता
डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का सफर खत्म, इंग्लैंड की आंधी से वेस्टइंडीज को मिला सेमीफाइनल का टिकट
ब्रेकअप की सनक: टैक्सी में प्रेमिका का अपहरण, फिर कार में बम धमाका कर प्रेमी ने दी जान
ट्रेन में महिला की हरकत देख भड़के लोग, सीट के नीचे फेंकती रही कचरा; वीडियो वायरल!
प्लेस्कूल की खौफनाक लापरवाही: 30 मिनट तक तड़पता रहा 23 महीने का मासूम, दूसरे बच्चे ने नोंचा
मौत को करीब से देखा: विशालकाय ग्रिजली भालू के सामने महिला की बहादुरी का वीडियो वायरल
हिंद महासागर का नया संरक्षक: भारत ने सेशेल्स को सौंपा मेड इन इंडिया वॉरशिप
मुहर्रम में मौत की खुराक बांटने की साजिश: मुंबई में 30 हजार लोगों को मारने का खौफनाक मंसूबा नाकाम
हाथी का बर्थडे सरप्राइज : फल देखकर झूम उठा गजराज, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश