प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान भारत और इस द्वीपीय देश के रक्षा संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। विक्टोरिया में आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम ने सेशेल्स को मेड इन इंडिया फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) PS LESPWAR सौंपा।
समुद्री सुरक्षा होगी और अभेद्य यह वेसल गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित है। इसके शामिल होने से सेशेल्स कोस्ट गार्ड की समुद्री निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में गश्त करने की क्षमता में भारी इजाफा होगा। यह कदम हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के भारत के विज़न सागर (SAGAR) का हिस्सा है।
सिर्फ जहाज ही नहीं, एम्बुलेंस और गाड़ियां भी दीं इस रक्षा सहयोग के अलावा, भारत ने सेशेल्स को कई अन्य उपहार भी दिए। इनमें 6 एम्बुलेंस, 10 यूटिलिटी गाड़ियां और 5 लेजर रेडियल नावें शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सहायता न केवल सुरक्षा, बल्कि सेशेल्स की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को भी मजबूत करेगी।
दोस्ती पर भरोसा और साझा भविष्य पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारत और सेशेल्स के बीच गहरे होते भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि भारत, सेशेल्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और हम अपनी सामूहिक समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्षेत्रीय सुरक्षा में भारत की बढ़ती भूमिका सेशेल्स को यह अत्याधुनिक वेसल सौंपकर भारत ने एक बार फिर हिंद महासागर क्षेत्र में खुद को एक भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार (Preferred Security Partner) के रूप में स्थापित किया है। यह कदम हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच भारत की रणनीतिक मौजूदगी को और अधिक सशक्त बनाता है।
Mon n pran par dan seremoni pour remet bato patrol rapid apele Lespwar, bann Lanbilans ek Veikil litilite pour Lafors Defans Sesel (SDF) kot baz Gard Lakot Sesel ansanm avek Prezidan, Dokter Patrick Herminie.@StateHouseSey pic.twitter.com/yosA6PJXdi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
खूंखार भालू का पीछा और महिला का अदम्य साहस : रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
मुहर्रम पर 15,000 लोगों को जहर देने की साजिश: BBA ग्रेजुएट फैयाज प्रेमजी गिरफ्तार
सरकार आते ही सब संघी हो गए , कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी से गरमाई सियासत
प्यार के जाल में फंसी फ्रांसीसी महिला का पाकिस्तान में नरक जैसा जीवन, 12 साल बाद पुलिस ने बच्चों समेत छुड़ाया
डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का सफर खत्म, इंग्लैंड की आंधी से वेस्टइंडीज को मिला सेमीफाइनल का टिकट
फीफा विश्व कप 2026: बेंच से उतरकर मेस्सी का जादू, अर्जेंटीना की शानदार जीत
सिपाही का सोशल मीडिया रिवोल्ट पड़ा भारी, भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त
रियलिटी टीवी की नई सनसनी: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर की लॉक अप में धमाकेदार एंट्री
PMCH प्रिंसिपल विवाद: स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती, जांच कमेटी का गठन और पूर्व प्रिंसिपल का पलटवार
सेनेगल का ऐतिहासिक पंजा : इराक को रौंदकर नॉकआउट में बनाई जगह