पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने बारा इलाके से 54 वर्षीय फ्रांसीसी महिला सिल्वी यास्मीना और उनके पांच बच्चों को एक घर में कैद से आजाद कराया है।
यह परिवार पिछले 12 सालों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर था। रेस्क्यू के दौरान महिला और बच्चों के शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले, जो उनके साथ हुए लंबे समय के बर्बर टॉर्चर की गवाही दे रहे थे। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सिल्वी यास्मीना कभी ऑस्ट्रेलिया में एक खुशहाल जीवन जी रही थीं। वहां वह पढ़ाई और नौकरी कर रही थीं। 2003 में उनकी मुलाकात एक पाकिस्तानी मूल के शख्स से हुई और दोनों ने शादी कर ली। 2014 तक सब कुछ ठीक था, वे ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे थे और उनके दो बच्चे स्कूल जा रहे थे।
2014 में सिल्वी अपने पति के कहने पर पाकिस्तान आईं। यही उनके जीवन का सबसे बड़ा दुखद मोड़ साबित हुआ। पाकिस्तान पहुंचते ही पति का व्यवहार हिंसक हो गया। सिल्वी ने बताया कि उनकी आजादी छीन ली गई और पति रोजाना उन्हें और बच्चों को बेरहमी से पीटता था।
इस दौरान उनके तीन और बच्चे हुए, जिन्होंने कभी स्कूल का चेहरा तक नहीं देखा। सिल्वी ने कहा, पति ने न तो पति का फर्ज निभाया और न ही पिता का। मैंने हार नहीं मानी, सिर्फ अपने बच्चों को बचाने के लिए यह नरक सहती रही।
यह खौफनाक अध्याय तब खत्म हुआ जब सिल्वी के सबसे बड़े बेटे ने किसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर कैद से बाहर निकलकर पुलिस तक पहुंच बनाई। बेटे की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और परिवार को उनके चंगुल से मुक्त कराया।
फिलहाल सिल्वी पाकिस्तानी पुलिस की सुरक्षा में हैं और उन्होंने वापस फ्रांस लौटने की इच्छा जताई है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने फ्रांस के दूतावास को मामले की सूचना दे दी है। यह मामला उन महिलाओं के लिए एक चेतावनी है, जिन्हें विदेश में शादी के बहाने पाकिस्तान लाकर गुलाम बना लिया जाता है।
इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जहां पहले प्यार का झांसा दिया जाता है और फिर पाकिस्तान लाकर महिला की जिंदगी को नर्क में बदल दिया जाता है।
French Woman Rescued
— Watch Dog (@Pirzada) June 22, 2026
KHYBER: Khyber Police have rescued a 54-year-old French woman from a house in Bara after receiving information about alleged domestic violence and illegal confinement.
According to police officials, a team from Bara pic.twitter.com/m9aKD6LbpA
भारत की धरती का सोना: जोनागिरी खदान से निकला पहला गोल्ड बिस्कुट बाजार में लॉन्च
किशनगंज के दूरदराज गांव में डॉक्टरों का डेरा: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 160 ग्रामीणों की हुई जांच
केतन अग्रवाल मर्डर केस: मंगेतर के खून से रंगे हाथ? FIR के वो 10 राज जो रूह कंपा देंगे!
कराची में दहला रेंजर्स हेडक्वार्टर: फिदायीन हमले में 4 की मौत, पूरा इलाका सील
कराची दहला: पाक रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 6 आतंकी ढेर, 4 जवानों की शहादत
मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग: युद्धविराम टूटा, अमेरिका और ईरान आमने-सामने
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले पर पहुंची पुलिस, डमी के जरिए हुआ खौफनाक वारदात का रिक्रिएशन
मुंगेर का जागृत शक्तिपीठ: जहाँ मां सती की ‘बाईं आंख’ गिरने से आज भी होती हैं मुरादें पूरी
39 की उम्र में भी मेसी का जादू कायम, फ्री-किक से गोल कर बनाया वर्ल्ड कप का नया इतिहास
ओडिया सिनेमा ने खोया अपना चमकता सितारा: दिग्गज सिनेमैटोग्राफर दिलीप रे का 72 की उम्र में निधन