जंतर-मंतर पर जारी है आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज 9वें दिन भी जारी है। नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन अब तेज हो गया है। मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
दीपके ने खुद बताई भूख हड़ताल से दूरी की वजह इस बीच एक सवाल चर्चा में है कि CJP को जमीन पर उतारने वाले संस्थापक अभिजीत दीपके इस भूख हड़ताल में शामिल क्यों नहीं हैं? जब यूट्यूबर समदीश भाटिया ने उनसे इस बारे में पूछा, तो दीपके ने हंसते हुए इसका सीधा जवाब दिया।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि भूख हड़ताल मेरे वश की है। मुझे माइग्रेन की गंभीर समस्या है। मेरी मां हमेशा कहती हैं कि अगर मुझे समय पर खाना न मिले, तो मेरे सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है। दीपके ने साफ किया कि स्वास्थ्य कारणों से वे इस कठोर कदम का हिस्सा नहीं बन सकते।
सोनम वांगचुक का संकल्प सोनम वांगचुक ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार से भूख हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से जवाबदेही और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
वांगचुक ने स्पष्ट किया था कि यदि सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो वे अनिश्चितकालीन उपवास जारी रखेंगे।
राजघाट से शुरू हुआ सफर भूख हड़ताल पर बैठने से पहले सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जंतर-मंतर पर सैकड़ों की संख्या में छात्र, युवा और किसान नेता एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई।
20 जून से जारी है संघर्ष CJP ने 20 जून से जंतर-मंतर पर डेरा डाल रखा है। अभिजीत दीपके लगातार देश भर के छात्रों, किसानों और अन्य संगठनों से इस आंदोलन से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य परीक्षा तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा करना है।
Sonam Wangchuk has begun his hunger strike to seek justice for students and demand the resignation of Dharmendra Pradhan. pic.twitter.com/VE3oZt1YrE
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 28, 2026
पूर्णिया में आसमानी आफत का कहर: खेत से घर लौट रहे युवक पर गिरी बिजली, मौके पर ही मौत
केतन मर्डर केस: क्रिकेट स्टेडियम का वह वायरल वीडियो, जिसने खोल दिए सिया-चेतन के रिश्ते के गहरे राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच के घेरे में आरोपी, पुलिस ने खंगाले घर; सामने आई बड़ी साजिश
मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का इलेक्ट्रोलाइट कांड, ड्रिंक पीते ही बना ऐसा चेहरा कि वायरल हो गया वीडियो!
स्कॉर्पियो का फिल्मी खेल: 6000 का तेल भरवाया और मशीन उखाड़कर फरार हुआ शातिर
खराब मौसम ने रोकी राज्यपाल और कृषि मंत्री की राह, ऑनलाइन जुड़े राष्ट्रीय आम समागम से
मेसी का जलवा: अर्जेंटीना ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में 50वीं जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बनी
आखिरी ओवर का एब्सोल्यूट सिनेमा : हैट्रिक लेकर अकील हुसैन ने पलटा मैच, फिर भी हार गई टेक्सास सुपर किंग्स!
संस्कृत और AI का संगम: अब डिजिटल तकनीक से संरक्षित होगी भारतीय ज्ञान परंपरा
जाति-धर्म की राजनीति को चुनौती देगी आम आदमी पार्टी: मुंगेर में फूंका चुनावी बिगुल