नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को कराची में हुए आतंकवादी हमले में नई दिल्ली का हाथ होने के पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की पुरानी आदत छोड़ने की सलाह दी है।
पाकिस्तान के आरोप मसाला कम, झूठ ज्यादा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपनी जमीन पर फल-फूल रहे आतंकी नेटवर्क पर लगाम कसे। भारत ने साफ कहा कि आतंक को स्टेट पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल करना बंद करना ही पाकिस्तान की एकमात्र भलाई है।
क्या हुआ था कराची में? शनिवार रात कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके स्थित सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने भीषण हमला किया। करीब 90 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में चार रेंजर्स जवान शहीद हो गए, जबकि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में छह हमलावरों को ढेर कर दिया। एक आतंकवादी को जिंदा भी पकड़ा गया है।
किसने ली हमले की जिम्मेदारी? पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान जमात-उल-अहरार के सदस्यों के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का ही एक हिस्सा है। टीटीपी ने आधिकारिक तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसके बावजूद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की।
अपनी सुरक्षा विफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिश विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास चीनी इंजीनियरों पर हुआ हमला हो या फरवरी 2023 में कराची पुलिस कार्यालय पर हमला, हर बार पाकिस्तान अपनी नाकामी छुपाने के लिए भारत को निशाना बनाता है।
भारत की दो टूक नसीहत भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने गिरेवान में झांके। नई दिल्ली ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब पाकिस्तान के प्रॉक्सी वॉर के दावों की सच्चाई जान चुका है। पाकिस्तान को अब अपनी धरती से संचालित होने वाले आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाने होंगे।
Our response to media queries regarding allegations made by Pakistan ⬇️https://t.co/08biu984kA pic.twitter.com/eJ88YvCQvH
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 28, 2026
परमाणु बमवर्षकों की उड़ान से दहला इंडो-पैसिफिक, चीन-रूस की जुगलबंदी से ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें
केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहागढ़ किले में पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, सच के करीब पहुंची जांच
डेब्यू मैच में छाए प्रिंस यादव, आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
लापता लेडीज फेम एक्टर को जान से मारने की धमकी, AICWA ने सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार
आखिरी ओवर का एब्सोल्यूट सिनेमा : हैट्रिक लेकर अकील हुसैन ने पलटा मैच, फिर भी हार गई टेक्सास सुपर किंग्स!
पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक नायक बने PM मोदी, सेशेल्स ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान
क्रिकेट के नियम: बल्लेबाज इन 10 तरीकों से हो सकता है आउट, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?
41 साल की उम्र में पिच बदली, वर्ल्ड कप विजेता इंग्लिश क्रिकेटर ने बेसबॉल में मचाया धमाल
लापता लेडीज एक्टर पर जानलेवा हमला और बकाया फीस का विवाद, अब डायरेक्टर पर FIR की मांग
94 साल की उम्र में छोड़ी अमेरिकी नागरिकता, बुजुर्ग महिला की आखिरी इच्छा सुनकर भावुक हुआ देश