अयोध्या में पुलिस की छापेमारी के बाद सियासी पारा चढ़ा अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को जेल में बंद आठों आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा और संघ पर तीखा हमला बोला है।
चंदा चोरों पर खामोशी क्यों? संजय सिंह ने सवाल उठाया कि पुलिस सिर्फ छोटे स्तर के आरोपियों को निशाना क्यों बना रही है? उन्होंने कहा, अगर पूछताछ करनी थी, तो उन चंदा चोरों से क्यों नहीं की गई जो पहले पकड़े गए थे? उन्हें डर है कि अगर उनसे पूछताछ हुई, तो यह खुलासा हो जाएगा कि चोरी का माल दिल्ली और नागपुर तक पहुँचा है।
विधायकों के खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप आप सांसद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के चढ़ावे का पैसा विधायकों और सांसदों को खरीदने में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन लोगों से कड़ाई से पूछताछ होती, तो पूरी सच्चाई सामने आ जाती कि कितना पैसा पार्टी फंड में और कितना निजी जेबों में गया।
40 दिन में 70 बार चोरी, तो इतने सालों का हिसाब क्या? संजय सिंह ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए पूछा कि यदि 40 दिन में 70 बार चोरी हुई है, तो पिछले डेढ़ हजार दिनों की गहन जांच क्यों नहीं की गई? उन्होंने दावा किया कि यह चोरी पांच-छह सालों से चल रही है। उन्होंने कहा कि महिपाल सिंह ने 2020-2021 में ही इसकी सूचना चंपत राय और गोपाल राव को दी थी, लेकिन शिकायत करने के बजाय खुद महिपाल को ही हटा दिया गया।
चंपत राय पर सीधा निशाना संजय सिंह ने कहा कि क्या आपको लगता है कि इतनी बड़ी चोरी सिर्फ चंपत राय और उनके गुर्गों ने की है? उन्होंने दावा किया कि जब पीएमओ ने हिसाब मांगा, तो चंपत राय ने उसे देने से मना कर दिया था। आरोप है कि मंदिर निर्माण के नाम पर 40 फीसदी कमीशन वसूला गया और पैसा बोरे में भरकर बाहर भेजा गया।
मंदिर प्रकोष्ठ पर उठाए सवाल संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मंदिर प्रकोष्ठ बनाकर हजारों करोड़ रुपये का चंदा इकट्ठा किया। उन्होंने कहा कि इन पैसों का कोई हिसाब-किताब नहीं दिया गया। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा को चंदा चोर पार्टी करार देते हुए पूछा कि उन मंत्रियों और विधायकों से पूछताछ क्यों नहीं हो रही है, जिन्होंने इस पूरे खेल को अंजाम दिया है।
पुलिस की कार्रवाई जारी उधर, अयोध्या में पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है। रविवार को भी मुख्य आरोपी टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस आरोपियों के परिजनों और पड़ोसियों से लगातार पूछताछ कर मामले की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
*#WATCH | Delhi: On the alleged Ram Mandir donation embezzlement case, AAP MP Sanjay Singh says, “If an interrogation had to take place, why wasn t it conducted with those donation thieves who were caught? Because during questioning, they would have revealed that a portion of… pic.twitter.com/9BfpTz73DV
— ANI (@ANI) June 28, 2026
शांति वार्ता पर गहराया संकट: अमेरिका-ईरान में छिड़ा नया युद्ध, बहरीन और कुवैत तक फैली आग
आयरलैंड के सामने क्यों फेल हुई टीम इंडिया? अभिषेक शर्मा ने खोल दी हार की पोल
513 दिन का लंबा सूखा खत्म: टीम इंडिया को मिले 2 नए सितारे, फिर भी धरी रह गई इस खिलाड़ी की उम्मीद
41 साल की उम्र में पिच बदली, वर्ल्ड कप विजेता इंग्लिश क्रिकेटर ने बेसबॉल में मचाया धमाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ये महज चोरी नहीं, करोड़ों की आस्था पर डाका है - अवधेश प्रसाद का बड़ा हमला
वर्दी हुई शर्मसार: थाने के अंदर ऑन-ड्यूटी सिपाही का रोमांस, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
MLC: अकील हुसैन की ऐतिहासिक हैट्रिक भी नहीं बचा पाई जीत, आखिरी गेंद पर निखिल चौधरी ने पलटी बाजी
20 लाख की स्कॉर्पियो, जेब में पैसे नहीं: पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाकर हुआ फरार , CCTV में कैद शर्मनाक हरकत
BWF US Open 2026: किदांबी श्रीकांत का फाइनल में दम, रौनक और देविका का सफर थमा
प्यार के जाल में फंसी फ्रांसीसी महिला का पाकिस्तान में नरक जैसा जीवन, 12 साल बाद पुलिस ने बच्चों समेत छुड़ाया