पहले मैच में हार, फैंस में मायूसी आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम को 34 रनों से मिली चौंकाने वाली हार के बाद अब हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है—क्या दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा? श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल में 94 रनों की तूफानी पारी के बाद फैंस को उम्मीद थी कि सूर्यवंशी पहले मैच में ही मैदान पर दिखेंगे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया, जिससे फैंस काफी निराश हैं।
प्रचार का बड़ा दांव और सब्सक्राइबर का खेल ब्रॉडकास्टर सोनी ने इस सीरीज के प्रचार में वैभव सूर्यवंशी को सबसे बड़ा चेहरा बनाया था। सोशल मीडिया से लेकर टीवी विज्ञापनों तक, उन्हें कप्तान अय्यर से भी ज्यादा तवज्जो दी गई। इस मार्केटिंग का असर यह हुआ कि चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या में भारी उछाल आया। लेकिन पहले मैच में उन्हें बाहर बिठाकर फैंस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लग रहा है। अब सबकी नजरें रविवार को होने वाले दूसरे मुकाबले पर टिकी हैं।
दिग्गजों की राय: संयम जरूरी सोशल मीडिया पर फैंस की भारी मांग के बावजूद क्रिकेट के दिग्गज अलग राय रखते हैं। आकाश चोपड़ा और रविचंद्रन अश्विन जैसे विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव को खिलाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अश्विन ने स्पष्ट कहा, मैं वैभव का बड़ा फैन हूं और वह एक एंटरटेनर है, लेकिन उसे अभी बाहर बैठकर मैच देखने और टीम के माहौल को समझने की जरूरत है। पानी पिलाने से भी बहुत कुछ सीखा जाता है। रातों-रात कोई महान नहीं बनता।
क्या टीम इंडिया बदलेगी रणनीति? तर्कों और टीम मैनेजमेंट के मौजूदा मिजाज को देखें तो रविवार को भी वही प्लेइंग इलेवन उतरने की प्रबल संभावना है, जिसने पहला मैच खेला था। हार के बावजूद टीम मैनेजमेंट विश्व चैंपियन रही अपनी टीम पर भरोसा बनाए रखना चाहता है। सैमसन जैसे खिलाड़ियों को एक मैच की विफलता के आधार पर बाहर करना मुश्किल है। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसलिए किसी छोटे बदलाव की संभावना को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता।
Vaibhav Sooryavanshi practicing at the nets
— Yuvraj Singh Fans (@Yuvifansclub) June 27, 2026
Can we dream his debut tomorrow Vaibhav nation? pic.twitter.com/V06wIa7J8D
सुपौल में मौसम का मिजाज बदला: झमाझम बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत
घर के सामने बनने वाले थे 150 फ्लैट्स, यूट्यूबर सौरव जोशी ने करोड़ों खर्च कर खरीद ली पूरी जमीन
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? अभिषेक शर्मा ने खोल दिए टीम के अंदर के राज
सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन है पीएम मोदी की फैन, रोज सुबह फोटो को खिलाती है लड्डू
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट ने जारी किया आधिकारिक बयान
कराची में दहला फ्रंटियर कॉर्प्स हेडक्वार्टर: आत्मघाती हमले और भीषण गोलीबारी में 3 जवानों की मौत
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर सिया और बॉयफ्रेंड चेतन का एक और वीडियो वायरल, मैच देखते हुए आए साथ नजर
13 छक्कों का वादा और आर्चर की धुनाई: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कैसे हर किसी को किया हैरान
बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं लू का सितम, तो कहीं भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का तोहफा, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें