पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में शनिवार देर रात एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ। गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के हेडक्वार्टर को आतंकियों ने निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
कैसे हुआ हमला? आतंकवादियों ने इस हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। पहले आतंकियों ने एक गाड़ी को फ्रंटियर कॉर्प्स के मुख्य गेट से टकरा दिया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ। इस आत्मघाती विस्फोट के तुरंत बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
जवानों और आतंकियों की मौत इस भीषण हमले में अब तक सिंध रेंजर्स के तीन जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है। वहीं, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कम से कम दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इलाके में घेराबंदी और सुरक्षा अलर्ट धमाके और गोलीबारी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस और सिंध रेंजर्स के जवान मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की खबरें भी सामने आ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिंध के IGP और कराची के AIG से पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आला अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कराची बना आतंकियों का निशाना कराची पाकिस्तान का कमर्शियल हब है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठन लगातार इस तरह के हमलों को अंजाम देकर सुरक्षा तंत्र को चुनौती दे रहे हैं।
🚨 JUST IN: Multiple explosions and intense gunfire reported near University Road’s Chowrangi area in Karachi, Pakistan.
— Brics Times (@Brics_Timesx) June 27, 2026
Heavy police and law enforcement units have rushed to the scene as authorities work to determine the nature of the incident.
What this shows: Security… pic.twitter.com/KyQQZYEJVH
हिंद महासागर में भारत का वॉचडॉग : पीएम मोदी ने सेशेल्स को सौंपा अत्याधुनिक पेट्रोल वेसल
नाथनगर में काल बना बालू लदा ट्रैक्टर: सड़क पार कर रहे 5 साल के मासूम को रौंदा, मौत
राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल: महंत राजू दास ने दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो दूसरे धर्मों पर बोलें
पल्स पोलियो अभियान: 28 जून से भोपाल में मिशन मोड, ट्रेनों और स्टेशनों पर भी पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी की
मलबे में धड़क रही थी जिंदगी: वेनेजुएला में 18 दिन के मासूम का चमत्कारी रेस्क्यू, मां भी सुरक्षित
रामपुर में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान: 3.74 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच देने की तैयारी
एंसी सोजन बनीं नई लॉन्ग जंप क्वीन : अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
इंग्लैंड टीम में घमासान: विकेट के जश्न से दूर हुए जोफ्रा आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने बीच मैदान लगाई क्लास
लाइव मैच में कैमरे में कैद हुई मिस्ट्री गर्ल , सादगी देख इंटरनेट हुआ दीवाना
30 जून को आ रहा है OnePlus का धमाकेदार स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ मचाएगा हलचल