पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सस्पेंस का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की हालिया मुलाकात ने राज्य के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों के बीच आरसीपी सिंह ने खुद सामने आकर अहम संकेत दिए हैं।
मुलाकात को लेकर मची थी खींचतान मुलाकात के बाद ऐसी खबरें तैरने लगी थीं कि नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह से मुलाकात ही नहीं की और उन्हें लंबा इंतजार कराया गया। हालांकि, आरसीपी सिंह ने इन सभी खबरों का सख्ती से खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के साथ उनकी मुलाकात हुई और बातचीत भी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
पुराने संबंधों की फिर दिखी गर्मजोशी आरसीपी सिंह ने इस मुलाकात को सकारात्मक और सुखद बताया। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद नीतीश कुमार से मिलना एक स्वाभाविक अनुभव था। दोनों ने लंबे समय तक साथ काम किया है, इसलिए पुराने संबंधों की वही पुरानी गर्मजोशी फिर से देखने को मिली।
निशांत कुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे इस मुलाकात के दौरान आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, निशांत अच्छा काम कर रहे हैं। उनके पास जो विभाग (हेल्थकेयर) है, उसका मकसद लोगों को बेहतर सेवाएं देना है और वे उसी दिशा में काम कर रहे हैं। बिहार को उनकी जरूरत है। इसे राजनीति के जानकारों द्वारा एक बड़े रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
आने वाले दिनों में बहुत कुछ हो सकता है जब आरसीपी सिंह से जेडीयू में वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब देने के बजाय सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा, मैं जेडीयू का कोई छोटा-मोटा नेता नहीं हूं। हमने साथियों की तरह काम किया है। अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन आने वाले दिनों में बहुत कुछ हो सकता है और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
क्या है सियासी संकेत? आरसीपी सिंह का यह बयान कि आने वाला समय सब बता देगा, बिहार की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। जेडीयू से अलग होने के बाद उनके और नीतीश कुमार के बीच जो दूरी आई थी, क्या वह अब खत्म हो रही है? या फिर आगामी चुनावों को देखते हुए कोई नई समीकरण बनाने की तैयारी है, यह फिलहाल भविष्य के गर्भ में है।
*आदरणीय नीतीश बाबू से आत्मीय मुलाक़ात हुई.. pic.twitter.com/TivMfNDOAM
— RCP Singh (@RCP_Singh) June 27, 2026
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा दूध का टैंकर, मची दूध लूटने की होड़
काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: ट्रेन पकड़ने जा रहे वृद्ध की मौके पर मौत
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का तोहफा, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
पुरी में महाकुंभ की तैयारी: रथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभेद्य घेरा, लाखों भक्तों के स्वागत को तैयार प्रशासन
धनौरा में बूंद-बूंद को तरसे 500 घर: पीएचईडी की लापरवाही से पांच दिनों से ठप नल-जल
फीफा वर्ल्ड कप: जब कट्टरपंथी देशों के मैच में लहराए रेनबो फ्लैग , विवाद के बीच फीफा का बड़ा रुख
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, ये 4 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर!
IND vs IRE: सीरीज बचाने के लिए भारत की अग्निपरीक्षा , जानिए दूसरे टी-20 का पूरा लेखा-जोखा
इंग्लैंड टीम में घमासान: विकेट के जश्न से दूर हुए जोफ्रा आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने बीच मैदान लगाई क्लास
हाइकिंग के दौरान खूंखार ग्रिजली भालू ने किया पीछा, महिला ने आंखों में आंखें डाल जीती मौत से जंग