महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) द्वारा आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra TET) पर संकट के बादल छा गए हैं। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों को झटका 28 जून 2026 को होने वाली इस परीक्षा में राज्य भर के 4,28,122 उम्मीदवारों को शामिल होना था। लेकिन पेपर लीक की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
भिवंडी में कैसे हुआ खुलासा? काउंसिल ने बताया कि 27 जून की सुबह 4 बजे उन्हें पेपर लीक होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद ठाणे पुलिस ने भिवंडी इलाके में छापेमारी की। वहां पकड़े गए संदिग्धों के पास से जो प्रश्नपत्र बरामद हुए, वे असल परीक्षा के पेपर से हूबहू मिलते-जुलते थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल नीट (NEET) विवाद के बाद, महाराष्ट्र टीईटी के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा किया था। 1028 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जानी थी, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटना ने सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है।
छात्रों में गहरा आक्रोश देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों ने छात्रों का भरोसा डगमगा दिया है। नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के बाद अब एमएएच-टीईटी (MahaTET) का लीक होना उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए महीनों से कड़ी मेहनत की थी।
पूरे मामले पर ठाणे पुलिस जल्द ही एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, जिसमें गिरोह के सदस्यों और लीक की कड़ियों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। फिलहाल, लाखों छात्र अपनी अगली तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
#BREAKING: Maharashtra Teacher Eligibility Test (TET) 2026, scheduled for June 28, has been postponed after authorities found that some individuals in Bhiwandi possessed questions matching the exam paper. A police case has been registered, and the examination has been deferred… pic.twitter.com/dpCFtbgRAN
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
टोंक का बेटा, आयरलैंड का सुपरस्टार : जय मूंद्रा के डेब्यू पर मां की भावुक कर देने वाली बात
महाराष्ट्र में महा-पोलियो अभियान: 28 जून को 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी क्यों? ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर ने तोड़ी चुप्पी
पीएम मोदी की तस्वीर को रोज लड्डू खिलाती है मेरी नातिन : सुनील शेट्टी ने खोला राज
काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: ट्रेन पकड़ने जा रहे वृद्ध की मौके पर मौत
ब्रह्मपुत्र मेल की लेट-लतीफी से यात्रियों की फजीहत: 5 घंटे की देरी से पहुंची जमालपुर
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, ये 4 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर!
राम मंदिर चंदा विवाद: दिग्विजय सिंह ने की चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग, कही ये बड़ी बात
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के इकबाल अंसारी, कहा- यह शर्मनाक, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
रामपुर में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान: 3.74 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच देने की तैयारी