चीन का टॉप-सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट शेनलॉन्ग (Shenlong), जिसे डिवाइन ड्रैगन भी कहा जाता है, एक बार फिर चर्चा में है। इस रोबोटिक स्पेस प्लेन ने पृथ्वी की कक्षा में एक अज्ञात वस्तु (ऑब्जेक्ट) को रिलीज किया है, जिसने वैश्विक वैज्ञानिकों और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
क्या है शेनलॉन्ग का रहस्य? शेनलॉन्ग चीन का एक बेहद खुफिया स्पेस प्लेन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वर्टिकल रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में जाता है और मिशन पूरा होने के बाद सामान्य विमान की तरह रनवे पर लैंड करता है। 2022 से अब तक, इस विमान ने अंतरिक्ष में नौ रहस्यमयी पेलोड तैनात किए हैं, लेकिन बीजिंग ने आज तक इनके मकसद या स्वरूप का खुलासा नहीं किया है।
न्यूजीलैंड के राडार ने पकड़ी गतिविधि इस नए रहस्य का खुलासा 22 जून 2026 को हुआ। प्राइवेट स्पेस सर्विलांस फर्म लियोलैब्स के न्यूजीलैंड स्थित राडार ने इस स्पेस प्लेन के पास एक अज्ञात ऑब्जेक्ट को ट्रैक किया। यह ऑब्जेक्ट किसी भी ज्ञात सैटेलाइट डेटा से मैच नहीं हो रहा था। बाद में, अमेरिकी स्पेस फोर्स ने भी इसकी पुष्टि करते हुए इसे कैटलॉग में शामिल किया है।
क्या कोई घातक हथियार है यह? डिफेंस एक्सपर्ट्स इस सीक्रेट मिशन को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं:
दुनिया भर में बढ़ रहा तनाव भले ही अब तक किसी दूसरे देश के सैटेलाइट को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है, लेकिन चीन की यह गोपनीयता ही सबसे बड़ी समस्या है। अमेरिका का अपना बोइंग X-37B स्पेस प्लेन भी अंतरिक्ष में मिशन चलाता है, लेकिन वाशिंगटन अपने मिशन के लक्ष्यों को लेकर पारदर्शी रहता है।
इसके विपरीत, चीन ने अपने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर जानकारी को दुनिया से छुपा रखा है। लो अर्थ ऑर्बिट में लगभग 700 दिन बिता चुका यह डिवाइन ड्रैगन अंततः अंतरिक्ष में क्या गेम खेल रहा है, यह अभी भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है।
At 02:30 UTC on 22 June 2026, LeoLabs detected an unknown object in the vicinity of the Chinese Shenlong reusable spaceplane.
— LeoLabs (@LeoLabs_Space) June 22, 2026
This object did not correlate to any other object in our catalog. It was first observed by our Tracker radar in New Zealand. pic.twitter.com/AEf4gbyJPr
राबड़ी आवास से हटने लगे CCTV, खाली होने की उलटी गिनती शुरू: नए बंगले का बदला रंग
सीजफायर का मूर्खतापूर्ण उल्लंघन : होर्मुज जलमार्ग पर ईरान के हमले से भड़के डोनाल्ड ट्रंप
श्रावणी मेला 2026: सावन के बाद भादो में भी मिलेंगी मेला जैसी सुविधाएं ? जानिए विधायक ने क्या दिया आश्वासन
क्या ट्रंप की आयरन टीम में पड़ गई दरार? इजरायल और ईरान पर आमने-सामने वेंस और रुबियो
15 साल के वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास? डेब्यू मिलते ही चकनाचूर होगा शेफाली वर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
मैं एक हिंदुस्तानी बनकर मरना चाहती हूं : 94 साल की बुजुर्ग ने त्यागी अमेरिकी नागरिकता
सुनील शेट्टी का बेबाक बयान: सब कुछ PR है, सब कुछ दिखावा है
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: शंकराचार्य की तीखी टिप्पणी, बोले- पाप का घड़ा फूट रहा है
PoK में पाकिस्तान की भूख से दमन नीति: 14वें दिन भी बॉर्डर पर फंसे राशन के ट्रक, मासूम बच्चे तरसे
नवगछिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान तलवारबाजी: दो युवक गंभीर रूप से घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात