भारतीय क्रिकेट में एक नया तारा उदय होने को तैयार है। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है। इस सिलेक्शन के साथ ही उनके इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
IPL से लेकर टीम इंडिया तक का सफर वैभव का चयन अचानक नहीं हुआ है। उन्होंने IPL के पिछले सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए अद्भुत उपलब्धि है। बिहार के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लगातार रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली है।
क्या पृथ्वी शॉ के बाद वैभव भरेंगे उड़ान? भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई युवा खिलाड़ी कम उम्र में टीम का हिस्सा बने हैं। वैभव से पहले आखिरी टीनएज सेंसेशन पृथ्वी शॉ थे, जिन्होंने 18 साल और 329 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे नाम भी इसी फेहरिस्त का हिस्सा हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही खुद को साबित किया।
डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव के खेल पर सबकी निगाहें हैं। हालांकि, बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने स्पष्ट किया है कि जल्दबाजी में किसी खिलाड़ी को मौका नहीं दिया जाएगा। कोटक ने कहा, किसी को मौका देने और दूसरे खिलाड़ी के साथ अन्याय करने के बीच एक पतली रेखा है। जो खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं, उन्हें बाहर करना सही नहीं होगा। अंतिम फैसला कप्तान और कोच ही लेंगे।
तोड़ेगे शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड? अगर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा होगा। वह महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा के 15 साल और 239 दिन के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। क्रिकेट फैंस को अब बस उस पल का इंतजार है जब यह युवा खिलाड़ी नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगा।
Batting Coach Sitanshu Kotak about Vaibhav Sooryavanshi
— Sawai96 (@Aspirant_9457) June 25, 2026
He will get his opportunity but I don t think just to give him opportunity we should drop someone who has been scoring runs
that will be unfair to them
🎥 :- @im_sandipan youtube channel pic.twitter.com/Vxd1QbdkgK
वेलकम टू द जंगल: सिनेमा के पर्दे पर लौटा दूरदर्शन की महाभारत का स्वर्ण युग!
भारत-यूके व्यापार में नई क्रांति: 15 जुलाई से लागू होंगे CETA और DCC, बदल जाएगी आर्थिक तस्वीर
मातम में बदली खुशी: मुहर्रम जुलूस के दौरान दो राज्यों में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिये; 4 की मौत
गाले में गरज उठा ध्रुव जुरेल का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ ठोका शानदार शतक
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल: 120 की रफ्तार, धुआं जीरो
94 साल की दादी का घर वापसी का संकल्प: अमेरिका की नागरिकता छोड़ लौटीं भारत की मिट्टी में
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू तय? आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया का बड़ा संकेत
अयोध्या का मॉडल देखें और पश्चाताप करें : दिल्ली के सीएम पर बरसे योगी आदित्यनाथ
NEET UG 2026: परीक्षा शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू, जल्द अपडेट करें अपनी बैंक डिटेल्स
94 की उम्र में वतन वापसी की जिद: भारतीय महिला ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता, बोलीं- आखिरी सांस यहीं लेनी है