पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बगावत को कुचलने के लिए शहबाज शरीफ सरकार ने अब फूड ब्लॉकेड का सहारा लिया है। कहुटा बॉर्डर पर खाद्य सामग्री से लदे सैकड़ों ट्रक बीते 14 दिनों से खड़े हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में मानवीय संकट गहरा गया है।
PoK में जारी इस आर्थिक घेराबंदी का असर बच्चों और आम नागरिकों पर सबसे भयावह रूप में दिख रहा है। नीलम घाटी की चार साल की नाजिया जैसी मासूम बच्ची अब भूख से बिलख रही है। इलाके में दूध और राशन की भारी किल्लत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे पाकिस्तानी हुकूमत से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें खाना और दूध मुहैया कराया जाए।
पाकिस्तानी सेना की निर्दयता का आलम यह है कि वे सिर्फ कमर्शियल ट्रकों को ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने निजी वाहन से भी थोड़ी-बहुत खाद्य सामग्री लेकर PoK में प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तानी रेंजर्स उसे बॉर्डर पर ही रोककर सारा राशन जब्त कर लेते हैं।
पाकिस्तानी हुकूमत और वहां की पुलिस लगातार इस बात से इनकार कर रही है कि वे राशन की आपूर्ति रोक रहे हैं। उनका दावा है कि प्रदर्शनकारी खुद रास्ते बंद किए हुए हैं। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद ट्रक ड्राइवरों ने इस सरकारी झूठ की पोल खोल दी है। सामने आए वीडियो फुटेज में कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक और उनके ड्राइवरों की आपबीती पाकिस्तानी प्रशासन के दावों को झूठा साबित कर रही है।
प्रदर्शनकारियों के नेता सरदार अमान खान ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सेना ने खाने का सामान रोककर लोगों को परेशान किया है, उसका जवाब जनता देगी। PoK में जारी इस आंदोलन को अब 18 दिन हो चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार, 5 जून से 20 जून के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना की गोलीबारी में अब तक 58 बेगुनाह लोगों की जान जा चुकी है। बातचीत का कोई रास्ता न निकलने और लगातार हो रहे दमन के कारण PoK के लोगों का गुस्सा अब इस कदर बढ़ गया है कि वहां से भारत के साथ जाने जैसी आवाजें भी उठने लगी हैं।
सरदार अमान खान ने पाकिस्तानी सेना के रवैये पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दुनिया में केवल पाकिस्तानी सेना ही ऐसी है जो खुद को देशभक्त मानती है और दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटती है। बगावत को कुचलने की यह भूख नीति पाकिस्तान के उस दावे को भी खोखला साबित कर रही है, जिसमें वह पीओके को अपनी शाह रग (Jugular Vein) बताता रहा है।
For long decades, Pakistan called #POJK its Jugular Vein, but now the voices are being raised from within POJK busting this narrative of Pakistan..
— Fatima Dar (@FatimaDar_jk) June 25, 2026
Repression,disappearances, unlawful detentions & civilian killings — thousands gathered in protest against Pakistani regime.. pic.twitter.com/8gjET0ncmd
भूकंप से कराहते वेनेजुएला के लिए मसीहा बना भारत, शुरू हुआ ऑपरेशन अमिस्ताद
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: शंकराचार्य की तीखी टिप्पणी, बोले- पाप का घड़ा फूट रहा है
दवाई के डिब्बे में ड्रोन : भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाकर फिर घिरे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: फीस रिफंड का पोर्टल हुआ लाइव, 30 जून तक पूरा करें ये जरूरी काम
वेनेजुएला भूकंप: मलबे के नीचे मौत से जंग जीत मां ने दिया बच्चे को जन्म, हर तरफ हो रही चर्चा
खुशबू सुंदर की बेटी की शाही शादी: गोवा में सितारों का जमावड़ा, अनिल कपूर और चिरंजीवी ने बढ़ाई रौनक
दिल्ली से बिहार तक भीगेगा भारत: मॉनसून की रफ्तार तेज, जानें आपके शहर में कब होगी बारिश
15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री: वैभव सूर्यवंशी का नेट्स में जलवा!
क्या फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के पास क्लोनिंग की शक्ति है? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
भारतीय बनकर ही दुनिया से रुखसत होना है : 94 वर्षीय महिला ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता