महदत्तपुर में खूनी संघर्ष नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित महदत्तपुर गांव में मुहर्रम के मौके पर आयोजित ताजिया जुलूस उस समय हिंसक हो गया, जब पारंपरिक तलवारबाजी का करतब दिखाने के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तलवारों के खूनी खेल में बदल गया।
चेहरे पर लगी तलवार, दो युवक गंभीर इस झड़प में 19 वर्षीय मो. इजराइल के गाल पर तेज धारदार तलवार लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष का मो. मेहताब भी मारपीट में बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने दोनों को तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी पहुंचे मौके पर, स्थिति नियंत्रण में घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी वैभव शर्मा अपनी क्यूआरटी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने इलाके का मुआयना किया और स्थिति का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए महदत्तपुर और जमुनियां गांव में भारी पुलिस बल और सशस्त्र जवानों की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी वैभव शर्मा ने परवत्ता थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि जुलूस की शांति भंग करने वाले दोषियों की पहचान कर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस प्रशासन ने ड्रोन के जरिए इलाके की निगरानी शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
राम मंदिर दान मामला: दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा , सीएम योगी का विपक्ष को कड़ा संदेश
अगरतला के अपार्टमेंट में जोरदार धमाका: खिड़कियां चकनाचूर, कई लोग घायल
KSBKBT 2: पार्थ के खूनी खेल में फंसी तुलसी, क्या 10 साल की जेल से बदल जाएगी विरानी परिवार की तकदीर?
जन्मदिन पर अनोखा तोहफा : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर पर छठे दिन भी प्रदर्शन जारी
क्या वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे डेब्यू? टीम इंडिया के कैंप से आया बड़ा अपडेट
भागलपुर बार एसोसिएशन चुनाव: 97 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार, संयुक्त सचिव पद के लिए 18 में महासंग्राम
हाथ जोड़ता रहा युवक... 11 सेकेंड में जड़े 7 थप्पड़: बेरहम SPO की करतूत ने ली नौकरी
वैभव सूर्यवंशी का आयरिश धमाका : डेब्यू मैच में ही टूटने वाले हैं ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड!
मशीनों की रफ्तार भी पड़ गई फीकी, मजदूरों के इस गजब टीम वर्क ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
मुहर्रम: दिल्ली में आज ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, घर से निकलने से पहले इन रास्तों की जानकारी जरूर लें