अनोखे अंदाज में दी बधाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बधाई दी है, लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर अलग ही नजारा देखने को मिला। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधान को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक अनोखा गिफ्ट मांगा है।
बस अंगूठा लगा दीजिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दीपके एक बोर्ड पर जन्मदिन की बधाई लिखते नजर आ रहे हैं। इसके तुरंत बाद वह तंज कसते हुए कहते हैं, हैपी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान जी! एक एहसान करिए और इस्तीफा दे दीजिए। हम आपको गिफ्ट के तौर पर रेजिगनेशन लेटर भेज रहे हैं, आप बस उस पर अंगूठा लगा दीजिए।
पीएम मोदी ने की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री को शुभकामना देते हुए उनके कार्यों की तारीफ की है। पीएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि प्रधान नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लागू करने की दिशा में सराहनीय काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारत को ज्ञान और इनोवेशन का केंद्र बनाना है। उन्होंने मंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
लगातार छठे दिन प्रदर्शन नीट पेपर लीक विवाद और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहा। सीजेपी के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने इन प्रदर्शनकारियों को आतंकवादियों की बी-टीम करार दिया था, जिस पर अब विवाद गहरा गया है।
सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इसमें कूद पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार नीट पेपर लीक के आरोपों पर कोई ठोस जवाब नहीं देती है, तो वह 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ? सीजेपी सोशल मीडिया पर सक्रिय एक समूह है, जिसका गठन देश के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद हुआ था। अब यह समूह सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहा है। शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर उनके इस अनोखे विरोध ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।
Happy Birthday @dpradhanbjp, please resign! pic.twitter.com/djLcewkQch
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: SIT ने 8 आरोपियों को दबोचा, अब खुलने जा रहे हैं बड़े राज!
# सेमीफाइनल की राह में ऑस्ट्रेलिया का कांटा : क्या भारत की किस्मत अभी भी अधर में है?
पीएमसीएच प्रिंसिपल पर एक्शन और संजय झा से मुलाकात: क्या जेडीयू की नई पावर पॉलिटिक्स के केंद्र में निशांत?
राम मंदिर चंदा विवाद: उद्धव ठाकरे की चांदी की ईंट और 1 करोड़ का हिसाब मांग रहे संजय राउत
कर्बला की याद और युद्ध का दंश: ईरान में इस बार क्यों अलग था मुहर्रम का मातम?
राबड़ी देवी का नया पता: भगवा हटा, चटक हरे रंग में रंगा नया बंगला, 29 जून है डेडलाइन
ट्रंप का नया ईरान दांव : जिस कृषि उत्पाद को भारत ने ठुकराया, उसे ईरान को बेचना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
मुजफ्फरनगर में नरक: फैक्ट्री में कैद थे 12 मजदूर, पिटबुल कुत्ते और भाले का खौफ दिखाकर कराया जाता था काम
अभिनेत्री कृषि थापांडा के घर मिली बिजनेसमैन की लाश, मौत से पहले भेजे थे दिल दहलाने वाले मैसेज
बेटी भी दोषी हो तो उसे उसी किले से फेंक दो : केतन मर्डर केस में आरोपी सिया के पिता का बड़ा बयान